-->

Dec 1, 2018

Quick Current Affairs 1 December 2018 in Hindi

1 December Current Affairs 2018

1.किस देश की एक कम्पनी ने पूरे विश्व में निःशुल्क वाई-फाई उपलब्ध कराने हेतु 272 सेटेलाईट लॉन्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया ?
उत्तर- चीन |

2.हाल ही में किस देश के विदेश मंत्री 70 वर्षों के राजनयिक संबंधों को पूरा करने हेतु भारत पहुंचे ?
उत्तर- रोमानिया |

3.भारत के एकमात्र छः बार विश्व मुक्केबाजी चैंपियन बनकर किस भारतीय मुक्केबाज ने इतिहास बनाया ?
उत्तर- मैरी कॉम |

Read: कैसे पाये मनपसंद सरकारी नौकरी 

4.ओडिशा में आयोजित होने वाले पुरुषों की हॉकी विश्व कप गान किसके द्वारा बनाया गया ?
उत्तर- एआर रहमान |

5.भारत और अमेरिकी वायुसेना के मध्य कोप इंडिया 2019 हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन किस भारतीय राज्य में 3 दिसम्बर से आरंभ होगा ?
उत्तर- पश्चिम बंगाल |

6.हाल ही में भारत नें किस देश के साथ मछली भोजन और तेल के निर्यात के लिए स्वच्छता और निरीक्षण आवश्यकताओं पर एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया ?
उत्तर- चीन |

Read: सरकारी नौकरी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कौन - कौन से डॉक्यूमेंट ज़रूरी है

7.सलोम जुराबिश्विली किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई जिन्हें आम चुनावों में 59.6% वोट प्राप्त हुए ?
उत्तर- जॉर्जिया |

8.केन्द्रीय विद्युत तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के अनुसार सौभाग्य योजना के अंतर्गत कितने राज्यों ने 100 प्रतिशत घरों में विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया ?
उत्तर- आठ राज्यों नें |

Read: जॉब असली है या नकली कैसे पहचाने - आप भी जान ले

9.हाल ही में राष्ट्रपति ने दूसरे अंतर्राष्ट्रीय अंबेडकर सम्मेलन का उदघाटन किस शहर में किया ?
उत्तर- नई दिल्ली |

10.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस अफ्रीकी देश में इबोला के ताज़ा प्रकोप को इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा इबोला प्रकोप बताया ?
उत्तर- कॉन्गो |

11.हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों में 22 भाषाएं सिखाने के लिए किस परियोजना का शुभारंभ करने की घोषणा की ?
उत्तर- भाषा संगम |

12.यूजीसी ने गैर-विज्ञान विषयों में विश्वसनीय गुणवत्ता पत्रिकाओं की एक नई सूची तैयार करनें हेतु  कौन-सा संघ स्थापित करनें का निर्णय लिया ?
उत्तर- अकादमिक और अनुसंधान नैतिकता के कंसोर्टियम (केयर) |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box