-->

Jan 10, 2019

Quick Current Affairs 10 January 2019 in Hindi

10 January Current Affairs 2019

1.हाल ही में हॉटस्टार के किस पूर्व सीईओ ने फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और एमडी का कार्यभार ग्रहण किया ?
उत्तर- अजीत मोहन |

2.कांग्रेस ने हाल ही में किस पहली ट्रांसजेंडर महिला को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया ?
उत्तर- अप्सरा रेड्डी |

3.किस अंतरराष्ट्रीय संस्था की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में मानव तस्करी भयानक रूप ले चुकी है और इससे पीड़ित 
लगभग हर तीसरा शख्स बच्चा है ?
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र (यूएन) |


4.सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के तूतीकोरिन में स्थित स्टरलाइट संयंत्र को दोबारा खोलने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश पर प्रतिबन्ध लगाने से मना कर दिया ?
उत्तर- तमिलनाडु |

5.हाल ही में प्रसार भारती ने आकाशवाणी की किस सेवा को निजी चैनलों को प्रसारित करने की अनुमति प्रदान की ?
उत्तर- समाचार |

6.किस देश से आरम्भ हुए येलो वेस्ट आंदोलन आजकल यूरोप में चर्चा में बना हुआ है ?
उत्तर- फ्रांस |


7.हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देश का क्या नाम है ?
उत्तर- जापान |

8.हाल ही में केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने जल संसाधन मंत्रालय की किस मासिक पत्रिका का विमोचन किया?
उत्तर- जल चर्चा |

9.प्रधानमंत्री ने किस राज्य में स्थित सोलापुर-तुलजापुर-उस्मानाबाद नामक नया एनएच-52 राष्ट्र को समर्पित किया ?
उत्तर- महाराष्ट्र |

10.राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने अवैध कोयला खनन को रोकने में असफल रहने के चलते किस राज्य सरकार पर 100 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया
उत्तर- मेघालय |

ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |


Read: किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए मंत्र - क्या करे और क्या ना करे

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box