-->

Jan 18, 2019

Quick Current Affairs 18 January 2019 in Hindi

18 January Current Affairs 2019

1.हाल ही में केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा किस स्थान पर आयोजित वैश्विक विमानन शिखर सम्मेलन 2019 में विज़न 2040 दस्तावेज जारी किया गया ?
उत्तर- मुंबई |

2.हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितने केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु 3,639 करोड़ रुपये स्वीकृत  किये ?
उत्तर- 13 |

3.किस देश में मानवाधिकार को समर्पित विश्व का पहला टीवी चैनल हाल ही में आरम्भ हुआ ?
उत्तर- लन्दन |


4.विश्व स्वास्थ्य संगठन के किस सद्भावना दूत को वर्ष 2018 का गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई ?
उत्तर- योहेई ससाकावा |

5.दिल्ली के जूडो खिलाड़ियों ने पुणे में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेल 2019 में 12 स्वर्ण, 3 रजत और कितने कांस्य पदकों पर कब्जा करके शेष टीमों को पीछे कर दिया ?
उत्तर- छह |

6.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक्जिम बैंक में 6,000 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी डालने और उसकी प्राधिकृत पूंजी को दोगुना कर कितने करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त हुई ?
उत्तर- 20,000 करोड़ रुपये |


7.सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए किस राज्य सरकार ने राज्य में कोयले के परिवहन पर 19 फरवरी को अगली सुनवाई तक तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्ध लगा दिया ?
उत्तर- मेघालय सरकार |

8.हाल ही में राष्ट्रपति ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना और किस हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दिनेश महेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया ?
उत्तर- कर्नाटक हाईकोर्ट |


9.किस देश के सत्यरूप सिद्धांत सात पर्वत शिखरों और सात ज्वालामुखी पहाड़ों को फतह करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बन गए ?
उत्तर- भारत |

10.हाल ही में किस देश ने नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग में “फेयर वैल्यू फॉर इनोवेशन” लांच किया ?
उत्तर- अमेरिका |

11.किस टीम ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग का पांचवा संस्करण अपने नाम किया ?
उत्तर- बंगलुरु रैप्टर्स |

12.सूक्ष्म सिंचाई पर 9वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है ?
उत्तर- औरंगाबाद |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |


Read: UPPCS Calender

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box