1.हाल ही में किस राज्य की कंधमाल हल्दी को विशिष्ट भौगोलिक पहचान के लिए जीआई टैग प्रदान किया गया ?
उत्तर- ओडिशा |
2.हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ऑटिज्म जागरुकता दिवस कब मनाया गया ?
उत्तर- 02 अप्रैल 2019 |
3.20 ग्रैंड स्लैम विजेता रॉजर फेडरर ने जॉन इसनर को पराजित कर कितनी बार मियामी ओपन और करियर का 101वां सिंगल्स खिताब जीत लिया ?
उत्तर- चौथी बार |
4.सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, किस शहर को रहने लायक बनाने के लिए परिवार नियोजन की तरह कारों के लिए भी ‘हम दो, हमारे दो’ जैसी नीति लागू की जानी चाहिए ?
उत्तर- दिल्ली |
5.भारतीय निर्वाचन आयोग ने देशभर में कितने रेडियो स्टेशनों के साथ मिलकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पहल शुरू करने का निर्णय लिया ?
उत्तर- 150 से अधिक |
6.हाल ही में भारत के किस राज्य में ज़हर मिले हुए आहार खाने से तीन लुप्तप्राय प्रजातियों के लगभग 37 गिद्धों की मौत हो गई ?
उत्तर- असम|
7.किस देश में हुए आम चुनावों के दौरान वह विश्व का सबसे अधिक ऑनलाइन वोटिंग करने वाला देश बना ?
उत्तर- एस्टोनिया |
8.हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तीन देशों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता बंद करने की घोषणा की, इन तीन देशों को किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- नॉर्दन ट्रायंगल |
9.अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा जारी सूची के अनुसार आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में कौन सा देश लगातार तीसरे साल पहले स्थान पर है ?
उत्तर- भारत |
10.2 अप्रैल 2019 को बीएसई का संवेदी सूचकांक पहली बार किस स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा ?
उत्तर- 39,000 अंक |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |