15 February Current Affairs 2019
1. हाल ही में किस स्थान पर वस्त्र मंत्रालय द्वारा सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों के लिए ‘आउटरीच’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ?
उत्तर- नई दिल्ली |
2.उत्तर भारत में किस स्थान पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज तथा 510 बिस्तर वाला अस्पताल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश को समर्पित किया गया ?
उत्तर- फरीदाबाद |
3.हाल ही में कौन से सी लोकसभा का अंतिम सत्र समाप्त हुआ है ?
उत्तर- सोहलवीं लोकसभा |
4.नई दिल्ली में किस संस्थान द्वारा विश्व सतत् विकास शिखर सम्मेलन-2019 का आयोजन किया जा रहा है ?
उत्तर- TERI
5.हाल ही में किस राज्य में पंचायतीराज और स्थानीय निकायों के चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी गई ?
उत्तर- राजस्थान |
6.हॉन्ग-कॉन्ग यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार, रात में कितने घंटे से कम सोने पर डीएनए को नुकसान होने के साथ-साथ शरीर में डीएनए रिपेयर की क्षमता भी प्रभावित होती है ?
उत्तर- सात घंटे |
7.ग्लोबल इकोलॉजी ऐंड बायोजियोग्राफी के अध्ययन के अनुसार , पृथ्वी पर कितने प्रतिशत कशेरुकी जीवों (स्तनधारी, उभयचर और सरीसृप) की मृत्यु के लिए सीधे मनुष्य जिम्मेदार है ?
उत्तर- 28 प्रतिशत |
8.हाल ही में जारी की गयी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार , किस मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान संसद की पूर्वानुमति के बिना 1,156.80 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए ?
उत्तर- वित्त मंत्रालय |
9.हाल ही में वैज्ञानिकों के द्वारा किये गए अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और समुद्री जलस्तर बढ़ने के कारण किस वर्ष तक बंगाल टाइगर का आखिरी तटीय गढ़ ‘सुंदरवन’ नष्ट हो सकता है ?
उत्तर- वर्ष 2070 |
10.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कितने बैंकों पर विभिन्न बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया है ?
उत्तर- सात |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |