27 February Current Affairs 2019
1.हाल ही में भारतीय वायुसेना ने किस इंडियन फाइटर जेट के माध्यम से एलओसी पार (पाक) आतंकियों के ठिकानों पर निशाना बनाया ?
उत्तर- मिराज-2000 |
2.हाल ही में अफगानिस्तान ने किस देश के चाबहार बंदरगाह के माध्यम से भारत को निर्यात करना आरम्भ कर दिया ?
उत्तर- ईरान |
3. 22 फरवरी 2019 को केन्द्रीय मंत्री ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के भोपाल और किस राज्य के जोरहाट में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान का उद्घाटन किया ?
उत्तर- असम |
4. 25 फरवरी 2019 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने किस शहर में चौथे वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य साझेदारी सम्मेलन का उद्घाटन किया ?
उत्तर- नई दिल्ली |
5.हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वर्ष 2018 के लिए गांधी शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया ?
उत्तर- योहेई ससाकावा |
6.हरियाणा सरकार ने बजट भाषण 2019-20 में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के बजट में 64% बढ़ोतरी करते हुए कितनी राशि आवंटित की ?
उत्तर- 211 करोड़ 30 लाख रुपये |
7.हरियाणा सरकार द्वारा पेश किये गये 2019-20 के बजट में पीएम किसान सम्मान निधि की तरह किसान पेंशन और अन्य योजनाओं के लिए कितनी धनराशि का प्रस्ताव किया गया ?
उत्तर- 1500 करोड़ रुपये |
8.हाल ही में दिल्ली सरकार के एंटरप्रेन्योर करिकुलम के अंतर्गत राज्य सरकार के बजट भाषण में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को कितनी धनराशि दिए जाने की घोषणा की ?
उत्तर- एक हजार रुपये |
9. 26 फरवरी 2019 को दिल्ली सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 के बजट के लिए शिक्षा के लिए कितने प्रतिशत राशि आवंटित की गई ?
उत्तर- 26 प्रतिशत |
10.मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली देश की एकमात्र निजी एजेंसी स्काईमेट ने 2019 में किस देश में मानसून सामान्य रहने का अनुमान जताया ?
उत्तर- भारत |
11.हाल ही में वेनेजुएला सरकार ने किस दक्षिण अमेरिकी पड़ोसी देश के साथ राजनीतिक संबंध तोड़ लिए ?
उत्तर- कोलंबिया |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |