17 January Current Affairs 2019
1.मुंबई के खार जिमखाना क्लब ने किस ऑल-राउंडर क्रिकेट खिलाडी की मानद सदस्यता तीन वर्ष के लिए निलंबित कर दी ?
उत्तर- राउंडर हार्दिक पांड्या |
2.टाइम्स हायर एजुकेशन की प्रतिष्ठित ‘इमर्जिंग इकोनॉमीज यूनिवर्सिटी रैंकिंग’ वर्ष 2019 में भारत के कितने संस्थानों को सम्मिलित किया गया ?
उत्तर- 49 संस्थान |
3.15 जनवरी 2019 को किस राज्य के डी. गुकेश विश्व के दूसरे और भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए ?
उत्तर- तमिलनाडु |
4.हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया ?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश |
5.जीएसटी परिषद की 32वीं बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कितने सदस्यों वाले जीओएम का गठन किया गया ?
उत्तर- सात |
6.किस देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर कपास का बीज अंकुरित करने में सफलता प्राप्त की ?
उत्तर- चीन |
7.भारत ने किस देश के साथ IMBEX 2018-19 युद्ध अभ्यास का दूसरा संस्करण आरंभ किया ?
उत्तर- म्यांमार |
8.हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 2016-18 में कितने हाथियों की रेल दुर्घटनाओं में मृत्यु हुई ?
उत्तर- 49 |
9.हाल ही में भारत सरकार ने नशे की समस्या से निपटने के लिए किस अवधि के लिए पंचवर्षीय एक्शन प्लान बनाया ?
उत्तर- 2018 से 2023तक |
10.किस देश में पहले वार्षिक निशस्त्रीकरण व अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामले फ़ेलोशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है ?
उत्तर- भारत |
11.हाल ही में वेस्ट बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया ?
उत्तर- बुद्धदेव दासगुप्ता |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |