1 January Current Affairs 2019
1.किस राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य के सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व में वर्ष 2006 से 2016 के मध्य 73 बाघों की मृत्यु हो गई ?
उत्तर- ओडिशा सरकार |
2.हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर ने वर्ष 2018 में कुल 2735 रन बनाकर लगातार तीसरे वर्ष एक कैलेंडर इयर में सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए ?
उत्तर- विराट कोहली |
3.बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आम चुनावों में लगातार कितनी बार बहुमत प्राप्त किया ?
उत्तर- तीसरी बार |
Read: मैं Indian Army कैसे ज्वाइन कर सकता हूँ – Tips जानिए अभी
4.हाल ही में केंद्र सरकार ने महिला पुलिस स्वयंसेवक योजना को मंजूरी प्रदान की, इस योजना को किस राज्य में सबसे पहले लागू किया गया था ?
उत्तर- हरियाणा |
5.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित हैवलॉक द्वीप को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- स्वराज द्वीप |
6.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्थित रॉस द्वीप को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- सुभाष चन्द्र बोस द्वीप |
Read: PCS परीक्षा कैसे Qualify करे – PCS टॉपर की जुबानी
7.भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने किसकी अध्यक्षता में अपने आर्थिक पूँजी ढांचे की समीक्षा करने के लिए 26 दिसम्बर 2018 को एक समिति गठित की ?
उत्तर- बिमल जालान |
8.वाणिज्य मंत्रालय ने मटर आयात पर लगे प्रतिबंधों को 31 मार्च 2019 तक कितने महीनों के लिए बढ़ा दिया ?
उत्तर- तीन महीनों |
9.हाल ही में किस राज्य के ‘एमएनजे इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड रीजनल कैंसर सेंटर’ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया ?
उत्तर- तेलंगाना |
Read: Reasoning लगती है मुस्किल – जानिये तैयारी कैसे करें
10.अमेरिका आधारित कथक प्रतिनिधि अनिंदिता नियोगी अनाम को 2 जनवरी 2019 को 2019 के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर- ‘राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि’ |
11.हाल ही में भारत सरकार ने केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया ?
उत्तर- सुधीर भार्गव |