1.हाल ही में किस राज्य के पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर जन्मदिन मनाने के दौरान चेहरे पर केक लगाने, टेप चिपकाने, फोम या अन्य केमिकल फेंकने पर प्रतिबंध लगाने को लेकर निषेधाज्ञा जारी की ?
उत्तर- गुजरात पुलिस |
2.किस देश ने आधिकारिक रूप से परमाणु समझौते के अंतर्गत संयुक्त समग्र कार्य योजना के अंतर्गत किए गए वादों से स्वयं को अलग कर लिया ?
उत्तर- ईरान |
3.एनजीटी ने देश भर में भूजल संसाधनों पर दबाव कम करने और शोधित अपशिष्ट जल का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए 18 राज्यों और कितने केन्द्र शासित प्रदेशों को कार्य योजना जमा करने का निर्देश दिया ?
उत्तर- 02 केन्द्र शासित प्रदेश |
4.14 मई 2019 को निजी क्षेत्र के किस बैंक ने आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर आर. गांधी को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की?
उत्तर- यस बैंक |
5.हाल ही में किस देश ने मोबाइल फोन पर 20 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने को लेकर विश्व व्यापार संगठन में भारत की शिकायत की ?
उत्तर- जापान |
6.हाल ही में किस देश के इगोर स्टिमैक को भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया ?
उत्तर- क्रोएशिया |
7.हाल ही में किस पुरुष टेनिस खिलाड़ी ने मैड्रिड ओपन 2019 का खिताब जीता ?
उत्तर- नोवाक जोकोविच |
8.संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन 2020 का आयोजन किस शहर में किया जाएगा ?
उत्तर- लिस्बन |
9.किस देश ने हाल ही में टाइप 052D निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जहाज लॉन्च किए?
उत्तर- चीन |
10.हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय एजेंसी ने पाकिस्तान को 6 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज देने पर सहमति व्यक्त की ?
उत्तर- अंतरष्ट्रीय मुद्रा कोष |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Read: साथ में कर सकेंगे अब IAS-PCS की तैयारी