8 December Current Affairs 2018
1.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एनपीएस में मूल वेतन पर सरकार के योगदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर कितने प्रतिशत करने की स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- 14 प्रतिशत |
2.हाल ही में किस देश की सरकार ने 18 अंतर्राष्ट्रीय एनजीओ को देश से बाहर निकलने का आदेश दिया ?
उत्तर- पाकिस्तान |
3.सुप्रीम कोर्ट ने पुद्दुचेरी विधानसभा में उप-राज्यपाल किरण बेदी द्वारा बीजेपी के कितने सदस्यों को मनोनीत कर शपथ दिलाने के फैसले को सही बताया ?
उत्तर- तीन |
Read: Current Affairs की तैयारी कैसे करे !
4.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि क्षेत्र का निर्यात 2022 तक दोगुना कर कितने अरब डॉलर पर पहुंचाने के लक्ष्य को सामने रखते हुये कृषि निर्यात नीति को स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- 60 अरब डॉलर |
5.भारत और चीन के मध्य आयोजित किये जाने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- हैंड इन हैंड |
6.भारत को जलवायु जोखिम सूचकांक-2019 के अनुसार किस स्थान पर रखा गया ?
उत्तर- 14वें |
Read: Samanya Gyan Darpan 2018 – Month Wise (मासिक पत्रिका)
7.कैबिनेट द्वारा स्वीकृत की गई शाहपुरकंडी बांध परियोजना को किस नदी पर बनाया जा रहा है ?
उत्तर- पंजाब में रावी नदी |
8.अमेरिका ने किस देश में 27 वर्षों के बाद अपने राजनयिक मिशन को पुनः स्थापित किया ?
उत्तर- सोमालिया |
9.भारतीय रिजर्व बैंक जनवरी 2019 से किस लेनदेन के लिए ‘लोकपाल योजना’ को कार्यान्वित करेगा ?
उत्तर- डिजिटल लेनदेन |
Read: Latest Upcoming Sarkari Naukari
10.कौन सा देश तेल उत्पादक तथा निर्यातक देशों के संगठन की सदस्यता 1 जनवरी 2019 से छोड़ देगा ?
उत्तर- कतर |
11.किस मंत्रालय नें दिल्ली एनसीआर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु मैडम तुसाद के वैक्स संग्रहालय के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए ?
उत्तर- रेल मंत्रालय |
12.हाल ही में अल्ट्रा रनिंग में भारत के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय पदक किसने जीता ?
उत्तर- उल्लास नारायण |
Read: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का पैटर्न क्या होगा