11 January Current Affairs 2019
1.हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने देश के सबसे लंबे सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल का उदघाटन किया ?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश |
2.विश्व आर्थिक फोरम की रिपोर्ट के अनुसार किस वर्ष तक भारत का, उपभोक्ता बाजार अमरीका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर होगा ?
उत्तर- वर्ष 2030 तक |
3.हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया को दिए जाने वाले सरकारी विज्ञापनों की दरों में कितने प्रतिशत की वृद्धि कर दी ?
उत्तर- 25 प्रतिशत |
4.अमेरिका की बोइंग 2018 में रिकॉर्ड 806 कमर्शियल विमानों की डिलीवरी कर निरंतर कितने वर्ष दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनी बन गई ?
उत्तर- सात वर्ष |
5.हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2019 के अनुसार भारत पिछले वर्षों की अपेक्षा 2 पायदान ऊपर चढ़कर किस स्थान पर आ गया है ?
उत्तर- 79वें |
6.आरबीआई ने हाल ही में कार्ड के संवेदनशील ब्यौरे को यूनिक कोड वाले टोकन में बदलने वाली किस योजना के अंतर्गत दिशा-निर्देश जारी किये ?
उत्तर- टोकनाईज़ेशन |
7.हाल ही में नासा के किस उपग्रह ने पृथ्वी से तीन गुना बड़े ग्रह की खोज की ?
उत्तर- TESS |
8.भारत और मध्य एशिया वार्ता का आयोजन किस देश में किया जायेगा ?
उत्तर- उज्बेकिस्तान |
9.अयोध्या मामले की सुनवाई करने वाली संविधानिक पीठ से हटने वाले जस्टिस का क्या नाम है ?
उत्तर- जस्टिस यू यू ललित |
10.आल इंडिया रेडियो राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 2019 किस स्थान पर किया जायेगा ?
उत्तर- चेन्नई |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |