22 October Current Affairs 2018
1.आरबीआई ने किस बैंक के एमडी व सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने से मना कर दिया गया ?
उत्तर- यस बैंक |
2.किस राज्य में सुरंग के अंदर रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा जो देश में इस तरह का पहला स्टेशन होगा ?
उत्तर- हिमाचल प्रदेश |
3.हिसार (हरियाणा) के कोर्ट ने वर्ष 2006 में सतलोक आश्रम में एक महिला की हत्या के मामले में रामपाल को 13 समर्थकों के साथ कितने वर्ष की सज़ा सुनाई गयी ?
उत्तर- उम्रकैद |
4.नेपाल में राजशाही व्यवस्था समाप्त होने के कितने वर्ष बाद सरकार ने राजमुकुट, राजदंड और राज-तलवार को सार्वजनिक कर दिया ?
उत्तर- दस वर्ष बाद |
5.चीनी सरकार द्वारा नियंत्रित अखबार ‘द ग्लोबल टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, कौन सा देश चीनी सुपरसोनिक मिसाइल ‘HD-1’ खरीद सकता है, जिसे भारत और रूस द्वारा निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम से बेहतर बताया जा रहा है ?
उत्तर- पाकिस्तान |
6.हाल ही में विश्व खाद्य दिवस कब मनाया गया ?
उत्तर- 16 अक्टूबर |
7.नेशनल हेल्थ प्रोफाइल-2018 के अनुसार देश में होने वाली संक्रामक बीमारियों में सांस संबंधी बीमारियों का कितना प्रतिशत शामिल है ?
उत्तर- 69 प्रतिशत |
8.हाल ही में किसे किसे इंडिया सोशल इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- प्रेमा गोपालन |
9.राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग का अध्यक्ष हाल ही में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- प्रियंक कानूनगो |
10.भारत और किस देश की तीनो सेनाओं का युद्धाभ्यास 2019 में भारत में आयोजित किया जायेगा ?
उत्तर- अमेरिका |
11.भारत और किस देश के मध्य चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः से आरंभ करने की घोषणा की गई ?
उत्तर- पाकिस्तान |
12.किस राज्य सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री शहरी लीडर्स फ़ेलोशिप कार्य्रक्रम को लांच किया ?
उत्तर- दिल्ली सरकार |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |