15 October Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय
1.भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए भारत और लेबनान के बीच अहम् समझौते पर हस्ताक्षर किये |
2.प्रसिद्ध कंपनी आईबीएम ने अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत चयनित बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए प्रशिक्षु कार्यक्रम करने के लिये नीति आयोग के साथ समझौता किया |
3.अंतर्राष्ट्रीय गोवा फिल्म महोत्सव कार्यक्रम में झारखंड राज्य सम्मिलित होगा |
4.भारत में पहला इंडिया-इज़राइल इनोवेशन सेंटर (उद्यमी प्रौद्योगिकी केंद्र) को शुरू किया गया है, जिससे भारत में इजरायली कंपनियों के प्रवेश की प्रक्रिया आसान होगी |
5.भारत की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता, इंडिया स्किल्स 2018 नई दिल्ली में संपन्न हुई है, इसमें अनंत कुमार हेगड़े राज्य मंत्री के द्वारा 164 विजेताओं को सम्मानित किया गया |
|
राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
1.भारत और किस देश के मध्य कृषि और सम्बद्ध क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हुए ?
उत्तर- लेबनान |
2.अटल इनोवेशन मिशन के अंतर्गत चयनित बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए प्रशिक्षु कार्यक्रम के लिए नीति आयोग ने किसके साथ समझौता किया ?
उत्तर- आईबीएम |
3.अंतर्राष्ट्रीय गोवा फिल्म महोत्सव कार्यक्रम में कौन सा राज्य सम्मिलित होगा ?
उत्तर- झारखंड |
4.किस स्थान पर भारत में पहला इंडिया-इज़राइल इनोवेशन सेंटर को शुरू किया गया ?
उत्तर- बेंगलुरू |
5.भारत की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता, इंडिया स्किल्स 2018 किस स्थान पर आयोजित हुई ?
उत्तर- नई दिल्ली |
|
अन्तर्राष्ट्रीय
1.यूनिसेफ और नैसकॉम फाउंडेशन ने व्यापार हस्तक्षेपों के द्वारा बाल अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया |
2.भारत के केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पर्यटन के क्षेत्र में भारत और रोमानिया के बीच समझौता ज्ञापन को स्वीकृति प्रदान की |
3.भारत के केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पर्यावरण योगदान के लिए भारत और फिनलैंड के बीच समझौता ज्ञापन को स्वीकृति प्रदान की |
4.हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, जापान के पासपोर्ट को विश्व में सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के रूप में चुना गया है |
5.मलेशिया सरकार ने घरेलू विरोध के बाद मौत की सजा को समाप्त करने का निर्णय किया है |
अन्तर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज
1.हाल ही में बाल अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए किन दो संस्थाओं के बीच समझौता हुआ ?
उत्तर- यूनिसेफ और नैसकॉम |
2.भारत और किस देश के बीच पर्यटन के क्षेत्र बढ़ावा देने के लिए हाल ही में समझौता किया गया ?
उत्तर- रोमानिया |
3.भारत और किस देश के बीच पर्यावरण योगदान के लिए हाल ही में समझौता किया गया ?
उत्तर- फिनलैंड |
4.हाल ही में हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार किसे विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के रूप में चुना गया है ?
उत्तर- जापान |
5.हाल ही में किस देश में मौत की सजा को समाप्त करने का निर्णय किया गया ?
उत्तर- मलेशिया |
|
वित्त
1.भारत के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने उत्तराखंड राज्य सरकार के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को पूंजी सुलभ कराने के लिए एक समझौता किया है |
2.गूगल ने अपने उपयोगकर्ताओं के व्यक्तिगत डेटा को सार्वजनिक करने के बाद अगले 10 महीनों में उपभोक्ता उपयोग के लिए गूगल प्लस को बंद कर देगा |
वित्त करंट अफेयर्स क्विज
1.उत्तराखंड राज्य सरकार ने राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को पूंजी सुलभ कराने के लिए किस संस्था के साथ समझौता किया है ?
उत्तर- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) |
2.हाल ही में गूगल अगले दस महीने में अपनी किस सेवा को बंद कर देगा ?
उत्तर- गूगल प्लस |
|
खेल
1.दस मीटर एयर पिस्टल में भारतीय निशानेबाज़ सौरभ चौधरी ने युवा ओलंपिक खेलों में पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता |
2.विश्व कुश्ती चैंपियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है |
खेल करंट अफेयर्स क्विज
1.हाल ही में किस भारतीय निशानेबाज़ ने युवा ओलंपिक खेलों में दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता ?
सौरभ चौधरी |
2.हाल ही में किस स्थान पर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित करने का निर्णय लिया गया ?
हंगरी के बुडापेस्ट |
|
नियुक्ति
1.भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में तुषार मेहता को नियुक्त किया गया है |
2.केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ राकेश शर्मा अपने पद से सेवानिवृत्त होने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के रूप में पद ग्रहण किया |
नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज
1.हाल ही में भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
तुषार मेहता |
2.हाल ही में आईडीबीआई बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के रूप में किसे चुना गया है ?
राकेश शर्मा |
|