Quick Current Affairs 23 April 2019 in Hindi

23 April Current Affairs 2019


1.गृह मंत्रालय के अनुसार देश भर के कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़ चुके हैं ?
उत्तर- 20 राज्य |

2.हाल ही में पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने को लेकर भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन के लिए किस वीरता सम्मान पुरस्कार की सिफारिश की ?
उत्तर- वीर चक्र |

3.डोप टेस्ट में फेल होने के कारण 2008 बीजिंग ओलंपिक्स के 15,000 मीटर रेस के चैंपियन एसबेल किपरोप पर कितने वर्ष का प्रतिबन्ध लगाया गया ?
उत्तर- 4 साल |


4.हाल ही में बीसीसीआई के लोकपाल ने ‘कॉफी विद करण’ विवाद को लेकर क्रिकेटर के.एल. राहुल और किस क्रिकेटर पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया ?
उत्तर- हार्दिक पांड्या |

5.हाल ही में भारतीय नौसेना ने गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में माहिर किस आईएनएस युद्धपोत का जलावतरण किया ?
उत्तर- आईएनएस इम्फाल |

6.इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से सम्बंधित ICP रिपोर्ट में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर- 19वां |



Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे


7.एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण के पहले दिन किस भारतीय खिलाड़ी ने जैवलीन थ्रो में भारत को रजत पदक दिलाया ?
उत्तर- अन्नू रानी |

8.एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 23वें संस्करण का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है ?
उत्तर- दोहा, क़तर |


9.किस भारतीय क्रिकेटर को बस टिकट प्लेटफॉर्म ‘रेडबस’ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया ?
उत्तर- महेंद्र सिंह धोनी |

10.हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने अपने कर्मचारियों के बीच प्रौद्योगिकी पर अधिक ज्ञान इकट्ठा करने के लिए लर्निंग सिक्का नाम से अपना टोकन लॉन्च किया ?
उत्तर- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |





Read: CSAT परीक्षा क्या है – कैसे करे तैयारी