-->

Dec 1, 2017

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे - जानिये !!!


प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ  से और कैसे start करे - जानिये 

दोस्तों कभी- कभी  ऐसा भी होता है की हमे मेहनत के अनुकूल फल नही प्राप्त हो पाता है और हमे निराश होना पड़ता है | यदि हम रात- दिन एक करके पढ़ते है और हमारी मेहनत न दिखाई दे और परीक्षा में हमारे अनुकूल अंक नही प्राप्त होते है तो बहुत कष्ट होता है | 


जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आने लगती है वैसे-वैसे विद्यार्थियों की 
दिलो की धड़कन तेज़ होने लगती है | किसी ने कितनी भी मेहनत क्यों ही न की हो परन्तु वो  nervous हो ही जाता है |

प्रतियोगिता परीक्षा की  तैयारी  कैसे  करे -
परीक्षा आज के जीवन में किसी भी क्षेत्र में भी बहुत महत्वूर्ण बन गई है | परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्र के मस्तिष्क को देखने के लिए किया जाता है | किसी भी परीक्षा के अंक उस छात्र की क्षमता को दर्शाते है | आज कल बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाये चल रही है जिनकी तैयारी के लिए कुछ उपयोगी तरीके अपनाये -तो निश्चित ही हमें सफलता प्राप्त होगी |


कहा से करें शुरुआत -
परीक्षा की तैयारी के समय हमे कुछ समझ में नही आता है कि तयारी करे कैसे ? शुरुआत कहाँ से करे ? ऐसे प्रश्न मन में उठते रहते है | यदि तैयारी स्वयं से करते है तो मुश्किले ज्यादा आती है क्योंकि तैयारी करने में जिस टॉपिक में हम हल करने में फंस जाते है तो उसका solution करने में काफी समय लग जाता है | यदि किसी इंस्टिट्यूट का सहारा ले लेते है तो इसमें कोई हर्ज़ नही है |

समय सरणी से तैयारी -
यदि कोई भी कार्य हम समय सरणी बनाकर करते है तो उस कार्य में सफलता मिलने में कम  समय लगता है | इसलिए प्रतियोगी परीक्षा को सफल बनाने के लिए समय सरणी का भी एक विशेष महत्व है | यदि हम तैयारी समय सरणी नुसार कर रहे है तो हमारे सभी कार्य समय से होंगे | प्रत्येक विषय के लिए समय  हम निकाल सकेंगे कोई भी विषय हमारा pending में नही पड़ा नही रहेगा , और सभी विषय पर बराबर फोकस बना रहेगा |


बनाये फार्मूला और याद करें मुश्किल चीज़े -
मैथ या अन्य विषय को हल करने के कुछ शार्ट त्रिकी  फॉर्मूले बनाये जाते है जिनकी सहायता से प्रश्न को हम जल्दी हल कर सकते है , और हमारा समय बचता है | प्रतियोगी परीक्षा में समय का महत्व क्या होता है ये सभी को पता है | 

परीक्षा में एक बार बैठने के बाद पता ही नही चलता है की समय कितनी जल्दी निकल गया | यदि हम परीक्षा में शार्ट त्रिकी का प्रयोग कर लेते है तो वही समय हम दूसरे सवालों के लिए प्रयोग में ला सकते है , और जो भी चीज मुश्किल लगे उन्हें याद कर लेना चाहिए | इस तरह परीक्षा सफल बना सकते है |

पैटर्न का ज्ञान -
किसी भी परीक्षा में जाने के पहले प्रश्न पत्र का पैटर्न अवश्य पता होना चाहिए | यदि हमे परीक्षा का पैटर्न पता होता है तो हमारा काफी समय बच जाता है | पैटर्न के पता होने से हमे परीक्षा बिलकुल नई सी नही लगेगी क्योंकि हमे प्रश्न पत्र का पैटर्न पहले से ही पता होगा |  हमे ये ज्ञात रहेगा की इसमें कितने प्रश्न गणित , विज्ञानं , कंप्यूटर , तर्कशक्ति तथा कितने प्रश्न सामान्य ज्ञान तथा अंग्रेजी के पूछे जायेंगे |

यदि हमे पैटर्न पता है तो हम किसी भी परीक्षा को तैयारी  करने के पश्चात सफल बनाने में कामयाब होंगे | यदि हमे पैटर्न का ज्ञान नही है तो कितनी भी तैयारी क्यों न हो , हमारा परीक्षा में कुछ तो समय अवश्य ही बर्बाद जायेगा |


 परीक्षा के समय ध्यान देने योग्य बातें-
·        परीक्षा  देने  जब  भी  जाये  तो  उसे  1 घंटा  पहले  कुछ  भी  न  पढ़े  अपना  दिमाग  शांत  रखे . अपने  आपको  हंसी  मजाक  में  उस  वक़्त  व्यस्त  रखे |

·        परीक्षा  से  पहले  नींद का पूरा  होना  बहुत  जरुरी  है .  इसलिए  नींद  पूरी  करके  ही  जाए  न  की  पूरी  रात  पढाई  करनी  है |जाने  से  पहले  अपने  आपको  फ्रेश  करके  जाए |

·        परीक्षा  में  आये  सारें  सवाल  को  एक  बार  अच्छे  से   और  ठन्डे  दिमाग  से  पूरा  प्रश्न  पढ़  ले |

·        सबसे  पहले जो भी प्रश्न आपको आता है उसे  करे  न  की  दूसरे  प्रश्न  पर  अपना  समय  बर्बाद  करे |

·        हमेशा  वो  लाइन  ही  लिखे  जिसका  मतलब  निकालता  हो  फालतू  की  लाइन  लिख  के  अपना अमूल्य समय बर्बाद  न  करे |

·        भले  आप  छोटा  उत्तर  लिखे  पर  उसका  मतलब सही  निकलता  हो  वो  ही  काफी  है

इस तरह के कुछ टिप्स अपना के आप जरूर अच्छे अंक से पास हो सकते है ,तथा इस प्रकार हम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते है, और हमारे पोर्टल sarkarinaukricareer.in पर आपके के लिए  ढेरो मोटिवेशनल आर्टिकल, करियर टिप्स एजुकेशनल न्यूज़ उपलब्ध हैं |


Read Also: CSAT परीक्षा क्या है - कैसे करे तैयारी

आप अपने विचार हमसे साझा भी कर सकते हैं और साथ ही साथ अगर आपके भी मन में भी कोई सवाल करियर सम्बन्धी  है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर पूछिये, आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूले |




Advertisement