-->

Dec 29, 2015

कैसे Personality Develop करे - जानिये ये Tips


कैसे Personality Develop करे - जानिये ये tips

आज के समय में Personality का भी वशेष महत्व है | हम दिन से लेकर शाम तक काफी लोग मिलते है परन्तु कुछ लोग हमे प्रभावित कर जाते है तो ऐसे लोगो को हम the person has got a pleasant personality कहते है | ऐसी Personality वाले लोग हमेशा happy रहते है और उनका हर जगह सम्मान होता है |

ऐसे लोगो को ज्यादा like किया जाता है | आओ हम जाने की किस तरह हम भी अपनी Personality को कैसे develop कर सकते है | Personality Develop के कुछ तरीके है जो आपको आकर्षक व्यक्तित्व पाने में आपकी मदद करंगे -



लोगों को Genuinely like करिए-

जब हम लोगो से मिले तो हमारे अंदर उनके प्रति विचार अच्छे होने चाहिए | जब हम किसी व्यक्ति से मिलते है तो हमारे अंदर उनकी एक पहले से image बना लेते है वो image positive, negative या neutral हो सकती है परन्तु यदि यह बात आ जाये Personality improvement की तो हमे एक international image मन में लोगो के लिए बनानी होगी , वो भी हमेशा positive image |

Positive image तब बन पायेगी जब हम उस व्यक्ति की बुराइया न देखकर उसकी अच्छाइयाँ देखेंगे | तब हम किसकी positive image mind में बनाएंगे |

" मैं जिस व्यक्ति से भी मिलता हूँ वह किसी ना किसी रूप में मुझसे बेहतर है | "

                                                                                                                  -Ralph Waldo Emerson
मुसकुराहट के साथ मिलिए -

जब आप किसी अपने जान पहचान वाले से मिलते है तो आपके चेहरे पर एक हल्की से मुस्कराहट होती है , तो उस मुस्कराहट की आदत आपको सबसे मिलने पर लानी होगी | इस तरह लोग आपसे खुश  होंगे और आपको पसंद करेंगे | आपका लोगो से मसुकराहट के साथ मिलने पर सामने वाले का जवाब  में same smile मिलेगी  | यदि हम अपने आपको खुशनुमा बना लेते है तो हमारे internal mood पर भी अच्छा असर पहुचता है और हमारा internal mood भी अच्छा हो जाता है |


नाम रहे ध्यान -

हम जिससे मिले हमे उसका नाम अवश्य याद रखना चाहिए | नाम याद रखने के लिए जब हम उस व्यक्ति से बात करे तो हमे बात - बात में उसका नाम लेते रहना चाहिए क्योंकि नाम लेने से नाम याद रखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी लगेगा की वो कितनी importance देता है , यदि  व्यक्ति आपसे senior है तो आपको नाम के साथ ज़रूरी suffix या prefix लगाना बहुत महत्वपूर्ण |

“I” से पहले “You” को रखिये:

स्वयं के पहले दूसरे को रखना चाहिए I से पहले YOU की बात को महत्व देना चाहिए | ऐसा करने से सामने वाला आपको और भी अधिक पसंद करेंगे क्योंकि सभी अपनी ही बात करते है की मैं ऐसा हु , मैं वैसा हु , मुझे ये करना है , मुझे ये अच्छा लगता है ,....  हमको ये न करके सामने वाले से यही प्रश्न करने है की आप कैसे है ..... आपको क्या पसंद है ..... आप क्या करना चाहते है ......|

आपके ऐसा करने से लोग आपको बेहद पसंद करेंगे और आपसे खुस रहेंगे , क्योंकि अधिकतर लोग स्वयं की बातो को आगे रखते है | हमे अपने मतलब की बात न करके पहले सामने वाले के बारे में पूछना चाहिए | इसके बाद YOU स्वयं आपको महत्व देगा |

 बोलने से पहले सुनिए-

आप किसी से मिलने पर खुद ज्यादा न बात करे सामने वाले की बात सुने | सुनने की आदत ज्यादा होनी चाहिए | जब आप किसी की बात सुने तो पूरी ईमानदारी के साथ सामने वाले को यह महसूस नही होना चाहिए कि आप उसकी बात से interested नही है उसे पूरा लगना चाहिए कि आप उसकी बात से interested है | फिर खुद बा खुद लोग आपको पसंद करने लगेंगे | आप अगर अच्छे listener है तो आपकी demand अपने आप बढ़ जाएगी |

 क्या कहना हैं से भी ज़रूरी है कैसे कहते हैं -

आप जो कुछ बोलते है उससे भी ज्यादा महत्व होता है कि आप कैसे बोलते हो , जैसे आपसे कोई गलती हो गई और आप sorry बोलते है और अपने वो sorry मुह बनाकर या टोन में बोला तो उस sorry का क्या मतलब | आप सबसे polite बोलिए और well - mannered तरीके से बात करिये यही सबसे बेस्ट तरीका होता है | कुछ लोग english बोलना Personality से जोड़ देते है जबकि ऐसा नही है | बिना ABCD के ज्ञान से भी व्यक्ति प्रभावशाली बन सकता है |

Helpful बनिए -

बिना अपना फायदा सोचे लोगों की help करिए , कभी -कभी ऐसा होता है कि हमारे पास हेल्प करने का समय होने के बावजूद हम हेल्प नही करते है क्योंकि मन में आ जाता है कि इसमें मेरा क्या फयदा होगा |परन्तु एक pleasant personality वाला व्यक्ति लोगों की help के लिए हमेशा तत्पर रहता है | इसीलिए किसी ने सच ही कहा है -

 “A little bit of fragrance always clings to the hands that gives you roses”.

अपने external appearance को अच्छा बनाइये -

अपना external appearance का यहाँ पर ये मतलब नही है कि आप Gym या beauty parlour जाइये | यहाँ पर external appearance का मतलब dress-up होइये और personal hygiene पर ध्यान द्जिये. छोटी–छोटी बातें जैसे कि आपका hair-cut, nails और polished shoe आपकी personality को निखारने में मदद करते है |

 क्या appreciate कर सकते हैं खोजिये -

तारीफ सुनना सभी को पसंद है चाहे कोई भी हो , चाहे मै , आप या फिर कोई फिल्मस्टार तारीफ सभी को पसंद है | इसलिए तारीफ करने में पीछे न हटिये , मौका मिलने पर तारीफ अवश्य कीजिये | कभी ऐसा तो होता नही है कि किसी के लिए एक भी तारीफ करने कि quality न दिखे, परन्तु ध्यान में यह भी रखना जरूरी होता है कि तारीफ झूठी नही होनी चाहिए क्योंकि बच्चा भी समझ जाता है झूठी तारीफ | इसलिए तारीफ वही करे जो करने योग्य हो इस तरह भी आपकी demand बढ़ जाएगी | तारीफ करने में हिचकिचाये नही |


लगातार observe और improve करते रहिये –

हमे अपने अंदर गुण observe करना है और personality को  improve करते रहना चाहिए | Personality development एक on-going process है हमारे अंदर improvement करने का scope बहुत अधिक होता है तो ये मत सोचिये कि जो improvement होना था वो हो गया  अपनी activities, अपने words को minutely observe करते रहिये |

अब हमारा मानना है कि इन बातो से आपको अपनी personality pleasant बनाने में help करेंगी |

अब करना कैसे है -

अब आपको इन बातो की प्रैक्टिस करनी है और अपने मूल  जीवन में ग्रहण करना है | ग्रहण करने के लिए कोई भी एक point को चुन लीजिये उसको अपने अंदर उतारते जाइये | फिर कुछ समय बाद दूसरा point लेकर अपने जीवन में उतारते जाइये इस प्रकार आसानी से Personality को Develop किया जा सकता है |

आप अपने विचार हमसे साझा भी कर सकते हैं और साथ ही साथ अगर आपके भी मन में भी कोई सवाल करियर सम्बंधित है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर पूछिये, आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूले |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box