-->

Dec 27, 2018

आईएएस (IAS) कैसे बने, योग्यता, वेतन, भत्ता, जिलाधिकारी के अधिकार Hindi Me


आईएएस (IAS) कैसे बने

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) भारत की अखिल भारतीय प्रशासनिक सिविल सेवा है । एक आईएएस अधिकारी केंद्र सरकार, राज्यों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है | आईएएस की परीक्षा हमारे देश की सबसे कठिन परीक्षा है | प्रतिवर्ष लाखों छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित होते है,परन्तु सफलता कुछ छात्रों को ही प्राप्त होती है | आईएएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें हेतु आपको सुनियोजित ढंग से प्लानिंग के साथ तैयारी की आवश्यकता होती है | आप एक आईएएस अधिकारी कैसे बन सकते है ? इससे सम्बंधित जानकारी आपको इस पेज पर विस्तार से दे रहे है |



Read: IAS Banne Ke Liye Kya Kare in Hindi

आईएएस (IAS) अधिकारी कैसे बनें
आईएएस अर्थात भारतीय प्रशासनिक सेवा का चयन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाता है | आईएएस अधिकारी बननें के लिए अभ्यर्थियों को केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है | यह आईपीएस, आईएफएस आदि जैसी 24 सेवाओं में प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक है | भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित अधिकारी को कलेक्टर, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुखों के प्रमुख, मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिव आदि जैसे विविध भूमिकाओं में कार्य दिया जाता है |

Read: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे

शैक्षणिक योग्यता (Education Eligibility)
आईएएस परीक्षा में सम्मिलित होनें के लिए आपके पास भारतीय नागरिक होने के साथ-साथ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है, इसमें यह आवश्यक नहीं है, कि आपके स्नातक में कितने प्रतिशत अंक है | किसी भी विषय से स्नातक है, तो आप आईएएस की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं |

आयु सीमा(Age Limit)
आईएएस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए । आरक्षित वर्ग के अंतर्गत ओबीसी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष  तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट प्राप्त होती है |

Read: Government Exam Age Calculator

शारीरिक दक्षता (Physical efficiency)
आईएएस के लिए किसी  विशेष शारीरिक दक्षता की आवश्यकता नहीं होती है, इस परीक्षा में शारीरिक रूप से स्वस्थ अथवा अनफिट कोई भी परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है |

चयन प्रक्रिया (Selection Process)
आईएएस बनने हेतु आपको तीन प्रकार की परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है, जो इस प्रकार है-

1.प्रारंभिक परीक्षा (Civil Services Preliminary Exam)
आईएएस ऑफिसर बनने हेतु यह परीक्षा का पहला चरण है | इसमें परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते है |  प्रथम प्रश्न पत्र में  200 अंक  तथा द्वितीय प्रश्न पत्र में 200 अंक के प्रश्न पूछे जाते है | दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछें जाते है | इन दोनों प्रश्न पत्रों में उत्तीर्ण होनें के बाद ही आपको मुख्य परीक्षा में सम्मिलित किया जाता है | प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों के अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़े जाते है,तथा इसमें 1/3 निगेटिव मार्किंग होती है ।

Read: Current Affairs की तैयारी कैसे करे !

                                      प्रश्न पत्र अंक समय
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) 200 2 घंटा
समझ और तार्किक तर्क(Comprehension and logical reasoning) 200 2 घंटा

2.मुख्य परीक्षा (Civil Services Mains Exam)
आईएएस परीक्षा का यह दूसरा चरण जिसे मेंस कहा जाता है, मेंस अर्थात मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं, जिनमें से दो प्रश्न पत्रों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होता है, इसमें प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है |

Read: साथ में कर सकेंगे अब IAS-PCS की तैयारी - ऐसा क्यों जाने पूरी जानकारी यहाँ

पेपर                                          विषय अंक
1. निबंध 250
2. सामान्य अध्ययन -1
(भारतीय विरासत और संस्कृति, इतिहास और दुनिया और समाज का भूगोल)
250
3. सामान्य अध्ययन -2
(गवर्नेंस, संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय संबंध)
250
4. सामान्य अध्यन -3
(प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन)
250
5. सामान्य अध्ययन -4 (नैतिकता, ईमानदारी और एप्टीट्यूड) 250
6. वैकल्पिक विषय – पेपर  1 250
7. वैकल्पिक विषय – पेपर 2 250
                                                                                                             कुल अंक 1750

 3.साक्षात्कार(Interview)
प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को  साक्षात्कार हेतु बुलाया जाता है, यह परीक्षा 275 अंकों की होती है | इस परीक्षा में अभ्यर्थी की व्यक्तित्व और मानसिक क्षमता का आकलन किया जाता हैं | इसके बाद सफल अभ्यर्थियों  की अंतिम सूची तैयार की जाती है | अच्छी रैंक प्राप्त करनें वाले अभ्यर्थियों को मसूरी के राष्ट्रीय एकेडमी ऑफिस में भर्ती होते है, जिन्हें अब लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन(एलबीएसएनएए) के रूप में जाना जाता है | प्रशिक्षण के पूरा होने के पश्चात केंद्रीय और राज्य सरकारों की अपनी-अपनी क्षमता की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को पद प्राप्त होता है |

Read:Interview Preparation Tips And Advice

आईएएस अधिकारी का वेतन(IAS Officer Salary)
भारत सरकार ने आईएएस अधिकारियो के लिए वेतन ग्रेड निर्धारित किया है, परन्तु यह समय-समय पर परिवर्तित होता रहता है | सातवें वेतन आयोग के आधार पर आईएएस अधिकारी का वेतन इस प्रकार है-

पद वेतन ग्रेड-पे
जूनियर अधिकारियों 50000-100000 16500
वरिष्ठ अधिकारी 50000-150000 20000
जूनियर प्रशासनिक ग्रेड 100000-200000 26000
चयन ग्रेड 100000-200000 30000
कैबिनेट सचिव 270,000 (निश्चित) NA

Read: 7th Pay Commission Updates and News

जिलाधिकारी के अधिकार (Rights to District magistrate)
जिलाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा का एक प्रमुख प्रशासनिक पद है । जिसे अंग्रेजी में "डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर" के नाम से जाना जाता है | जिलाधिकारी ' जिले में राज्य सरकार का सर्वोच्च अधिकार संपन्न प्रतिनिधि होता है। जो मुख्य जिला विकास अधिकारी के रूप में सारे प्रमुख सरकारी विभागों- पंचायत एवं ग्रामीण विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद, अल्पसंख्यक कल्याण, कृषि, श्रम कल्याण, खनन, खेलकूद, पशुपालन, सहकारिता, परिवहन एवं यातायात, समाज कल्याण, सिंचाई, सार्वजनिक निर्माण विभाग, भू-संरक्षण, शिक्षा, महिला अधिकारता, ऊर्जा, उद्योग, स्थानीय प्रशासन आदि के सारे कार्यक्रमों और नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन करवाने का अधिकार प्राप्त होता है ।

वह जिला मजिस्ट्रेट के रूप में पुलिस अधीक्षक के साथ जिले की संपूर्ण कानून-व्यवस्था का प्रभारी होता है, और सभी प्रकार के चुनावों का मुख्य प्रबंधक होनें के कारण उन्हें विशेष अधिकार प्राप्त होते है । साथ ही वह भू-राजस्व-वसूलीकर्ता, भूअभिलेख-संधारक, नागरिक खाद्य व रसद आपूर्ति-व्यवस्थापक , जनगणना-आयोजक, प्राकृतिक-आपदा प्रबंधक, ई-गतिविधि नियंत्रित करनें का अधिकार प्राप्त होता है ।

Read: आईएएस के कितने पद हैं खाली देश भर में - जाने अभी

ऐसे ही डेली करंट अफेयर्सआर्टिकलप्रतियोगिता दर्पण मैगजीनसामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |

Read: UPPSC Exam Calendar 2019 यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड

Read: IAS Success Stories in Hindi, कैसे बन सकते है आप भी IAS

Read: आईएएस (IAS) अधिकारी जो 90% दृष्टिहीन है हमेशा परफेक्ट रहता है इनका काम

Advertisement


41 comments:

  1. Hello sir ,
    My name is Gaurav kumar , sir mujhe IAS ki Tayari Karne h aap mujhe Tips Bataye ki Kha se or kese Start karu Or IAS ki tayari me kis kis Chizo ko focus karna padta h ?

    ReplyDelete
    Replies
    1. aap ncert ki books lekar padhna start kare ...aur jo aapka intrest wala subject hai usko mains wala subject banye

      Delete
  2. नमस्ते सर,
    IAS की तैयारी करना चाहता हु पर घर में वित्तीय समस्या होने के कारण मैं नौकरी कर रहा हु । मैं चाहता की जॉब के साथ साथ मैं IAS की तैयारी भी करू परन्तु मुझे मुश्किल लग रहा है । कृपया मेरी समस्या का समाधान करने की कृपा करे

    ReplyDelete
    Replies
    1. everything is possible. Be Bold and have courage to do the things. you can do anything.

      Delete
  3. Mai btech eee se kiya hu aur mujhe ABhi koi job sahi se nahi lagi mai kya Kru my no 9716871532

    ReplyDelete
    Replies
    1. aap apne intrest wale area ko focus karke govt job ya private job ke liye focus kijiye...aur prepration start kariye..

      Delete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. sir mughe job ke sath sath ias ki study karni he me kha se or kese start karu

    ReplyDelete
    Replies
    1. you can Start from NCERT Books from 6th to 12th...all the best..

      Delete
  6. सर मै BA first Year का विद्यार्थी हूँ। और मै अभी से IAS का तैयारी शुरू कर चुका हूं । सर अभी कौन -कौन से विषय कि तैयारी जरूरी हैं।

    ReplyDelete
  7. Hloo sir main Vishesh Kumar hu sir mujhe batay ki IAS ki teeyari kon class ke baad or kahan s kru kya kya kro plzzz sir

    ReplyDelete
    Replies
    1. 12th ke baad se sure kare ...aur NCERT KI books se start karen tayari

      Delete
  8. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  9. Sir mein IAS ki tyari Karna chahta hon mene 12th pass ki hai. Mein B. A mein Kon se subject lon ki mein acche trike se IAS ki tyari Karna sakon.
    Please reply me.

    ReplyDelete
    Replies
    1. AAP APNE INTREST KE ACCORDING SUBJECT LE JISSE AAP USE BHUT DER TAK PADH SAKE BORE NA FEEL KARE AISE SUBJECT HI CHOOSE KARE......WAISE AAP HISTORY, GEOGRAPHY, SOCIOLOGY HINDI PUBLIC ADMINISTRATION, ETS MAIN SE LE SAKTE HAI

      Delete
  10. Sir main ias officer banana chahta hu kaun kaun se cors anivaary honge ias apply ke liye.

    ReplyDelete
  11. sir Maine computer diploma kiya Kya main ias teyaree kar sakta hu meree age 26 hai.

    ReplyDelete
  12. Replies
    1. THANX FOR APPRICIATE...ALWAYS WELCOME IF YOU HAVE ANY QUERY...

      Delete
  13. Sir me house wife hun kya me IAS ki teyari kr sakti hu

    ReplyDelete
    Replies
    1. YES ..APP BILKUL APNI TAIYARI SURU KAR SAKTI HAI...ISKE LIYE AAP PAHELE SYLLABUS KO ACCHE SE DEKHE AUR APNI PREPRATION START KAREN...

      Delete
  14. me ba kr chuki hu or ab mujhe IAS ki tyyari krni h Kha se shuru Kru

    ReplyDelete
    Replies
    1. aap sabse pahle 6-12 NCERT Books ka study karen..
      history , geography, economics, polity

      Delete
  15. Dear Sir
    Main Abhi bcom Final ka Student Hun To Kya IAS Apply kar sakta Hun Or kaise Start Karu

    ReplyDelete
    Replies
    1. yes..app IAS ke liye Apply kar sakte hain..all the best!!!

      Delete
  16. Sir merea nam shiva verma h m B.Sc 2 year ka student hu kya m ias ki tyari kr skta hu

    ReplyDelete
    Replies
    1. app NCERT KI BOOKS SE SURE KARE PREPARATION 6TH TO 12TH

      Delete
  17. Sir ji mere ko ek confusion h ki psc ke baad ias exam fight krte h ki dono alag-alag fight kiya jata h

    Or kya bina psc exam ke ias exam fight kiya jaa sakta h

    ReplyDelete
    Replies
    1. PSC AUR IAS(UPSC) DONO LAG ALAG EXAM HAI...AISA NAHI HAI KI AAP KO PSC KARNE KI JARURAT HAI ...IAS KE LIYE..ALL THE BEST

      Delete
  18. Hello mem and sir . me be engineering kr rhi hu or is sal me 3year h kiya mujhe ias ke liye kiya krna hoga pehle plz mujhe btayai me ias banna chahti hu iski procese bataye mujhe .

    ReplyDelete
    Replies
    1. SABSE PAHLE SYLLABUS KO DEKHE...PHIR app NCERT KI BOOKS SE SURE KARE PREPARATION 6TH TO 12TH

      Delete
  19. main 12th commerce se kiya hu kya main IAS ki taiyari kar sakta hu plz rply fast

    ReplyDelete
  20. Hello sir;

    I'M Vivek Singh Yadav

    Sir,
    Mai (Bsc) first years (PCM) se kr rha hu
    Kya mai IAS ki taiyari kr skta hu ya nhi...
    Agar is comptition exam ko kr skta hu to
    Kaise....

    Plzz Suggest me...

    ReplyDelete
    Replies
    1. aap preparation start kar sakte hain..NCERT ki books aap padhe..

      Delete
  21. Sir mai 12th PCB se kar raha ho.aor age mai IAS ke Tayari karna cha raha ho to me Bsc ya BscAg karo...Help me sir

    ReplyDelete
    Replies
    1. dono main se jo aapka intrest ho usme aap graduation kar skate hain..par pure man lagkar graduation kare sath sath ncert ki books aur current affairs bhi prepare karte rahe..

      Delete
    2. All the best..any other query you can write us..with out any hesitation

      Delete

If you have any query, Write in Comment Box