-->

Dec 6, 2017

अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे - जानिये तरीके

अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे - जानिये तरीके

आज का युग धीरे धीरे अंग्रेजी युग में परिवर्तित होता जा रहा है | आज के युग में सभी भाषाओ में श्रेष्ठ अंग्रेजी ही मानी जा रही है हर जगह अंग्रेजी भाषा का ही सबसे अधिक प्रयोग हो रहा है | विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी अंग्रेजी ही है इसीलिए अंग्रेजी सीखना बहुत ही ज्यादा महत्व पूर्ण है |
Read Also: Reasoning लगती है मुस्किल - जानिये Tips " तैयारी कैसे करें " 

प्राइवेट जॉब के लिए तो अधिकतम सभी जगह अंग्रेजी का ही प्रयोग हो रहा है तथा कुछ प्राइवेट संस्थानों  में  तो नौकरी के लिए अंग्रेजी भाषा को महत्वपूर्ण कर दिया है जिसे अंग्रजी भाषा का ज्ञान होगा वही व्यक्ति उसमे apply कर सकता है |
इसलिए सफलता प्राप्त के लिए भी अंग्रेजी बहुत ही महत्वपूर्ण भाषा है | कुछ संस्थान ऐसे चल रहे जो कहते है की 90 घंटो में अंग्रेजी सीखा सकते है क्या यह संभव है कि किसी भाषा को 90 घंटो में सीखकर बोला जा  सकता है ? नही बोला जा सकता है , हाँ ये जरूर हो सकता है कि कुछ fluent अवश्य आ सकता है |







इसीलिए अंग्रेजी सिखने के कुछ तरीके दिए जा रहे है जिनकी मदद से अंग्रेजी बोलना आसानी से सीखा जा सकता है जो निम्नलिखित दिए गए है -

English बोलने  के  लिए  grammar  का ज्ञान होने कि आवश्यकता नही -

किसी भी भाषा को बोलने के लिए grammar  कि आवश्यकता नही होती है क्योकि हमने जब हिंदी सीखी तो क्या हमे  संज्ञा , सर्वनाम , इत्यादि  के  बारे  में  पता  था ? नहीं  पता  था , क्योंकि  उसकी  जरूरत  ही  नहीं  पड़ी  वो  तो  बस आपने  दूसरों  को  देखकर -सुनकर  सीख  लिया | इसीलिए जिस प्रकार हम हिंदी का प्रयोग करते आये है उसी प्रकार अंग्रेजी का भी प्रयोग किया जाये तो हमे सिखने में आसानी होगी  |

क्या कुछ  ही  दिनों  में English बोलना  सीखा जा सकता है -

नही ! क्योकि  अपनी  मात्र  भाषा  से  अलग  कोई  भी  भाषा  सीखने  में  समय  लगता  है |  कितना  समय  लगेगा  यह सिखने वाले पर differ करेगा , और जहाँ तक हमारा मानना है कि अगर किसी को थोड़ी बहुत अंग्रजी आती है तो उसे सिखने के लिए 6 महीनो का समय लगेगा | मेरा सुझाव है कि जब भी अंग्रेजी बोलना सीखे तो कामचलाऊ  मत  सीखिए , अच्छी  English सीखिए , तथा फिर ज्यादातर अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करे जिससे प्रैक्टिस में बनी रहे |

क्या English Medium से पढने वाले ही अच्छी अंग्रेजी बोल पाते हैं?-

नही ऐसा कदाचित नही है ! बहुत से ऐसे लोग है जो हिंदी मीडियम से पढ़ने के बावजूद भी बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते है | बस किसी भी भाषा को सिखने या बोलने के लिए उसका daily use में लाना आवश्यक होता है तभी हम आसानी से बोल सकते है |

स्पोकेन इंग्लिश सीखने के सुझाव -

अपना महौल English बनाएं-

किसी भाषा को सिखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है वहां का environment कि हम किस भाषा के environment में है तो अंग्रेजी सिखने के लिए हमे अपने चारो ओर अंग्रेंजी का environment  बनाना होगा जैसे -

•         हिंदी  अखबार  की  जगह  English Newspaper पढना  शुरू  कीजिये |

•         हिंदी  गानों  की  जगह  अंग्रेजी  गाने  सुनिए |

•         अपने interest के English program / movies देखिये |

•         अपने  room को  जितना  English बना  सकते  हैं  बनाइये ….English posters, Hollywood actors,English  books,Cds ..जैसे  भी   हो  जितना  भी  हो  make it English.  

ऐसे लोगों के साथ group बनाएं जो स्पोकेन इंग्लिश सीखना चाहते हों -

ऐसे लोगो का ग्रुप बनाये जो आपकी तरह ही अंग्रजी सिखने के इच्छुक हो , वो दोस्त मोहल्ले, कॉलेज, कोचिंग या किसी सोशल साइट के दोस्त हो उन्ही का ग्रुप बनाये और अंग्रेजी भाषा का ही प्रयोग करे |

कोई mentor बना लें-

कोई mentor अवश्य बनाये जो अंग्रेजी सीखने में मदद कर सके , वो फिर चाहे पड़ोसी, रिस्तेदार, दोस्त या फिर कोई institute ..... हो | जिसको अंग्रेजी अच्छे से आती हो mentor उसी को बनाये |

पहले  दिन  से  ही correct English बोलने  का  प्रयास  मत  करें -

पहले दिन से ही correct english बोलने का प्रयास न करे |गलतिया करने पर ही आपको बोलना सीखना  आएगा | शुरूआती समय में grammatically mistake पर ध्यान न दे |

बोल  कर  पढ़ें -

आप जब भी अंग्रजी पढ़े तो जोर- जोर से पढ़े इस तरह आपका  pronunciation आपका अच्छा रहेगा और अंग्रेजी बोलने में आसानी होगी |

Mirror का use करें  -

English बोलना सिखने के लिए mirror का प्रयोग करने से हमारी fluency की  कमी  दूर होती है और सिखने में आसानी होती है और इंटरव्यू में जाने के पूर्व इसका प्रयोग कर सकते है जिससे english बोलने में आसानी होती है |

English में सोचना शुरू करें -

अधिकतम लोग अपनी मात्र भाषा में ही सोचते है हमे अंग्रेजी सिखने के लिए अपनी मात्र भाषा में न सोचकर अंग्रेजी भाषा में सोचे इससे हमारी fluency में progress होगी |

ऐसी  चीजें   पढ़ें जो समझने में बिलकुल आसान हों-

 इंग्लिश न्यूज़ पेपर आपकी हेल्प कर सकती है, उसमे दिए गए pictures आपको story समझने  में हेल्प करेंगे और simple sentence formation भी आम बोल चाल में बोले जाने वाले सेंटेंसेस पर आपकी पकड़  बना देंगे और न्यूज़ पेपर वो जिसमे pictures का प्रयोग ज्यादा हो |
Internet का प्रयोग अधिक करें -

Internet का प्रयोग अधिक से अधिक करे इसके प्रयोग से आपको अंग्रेजी सिखने में मदद मिलेगी | spoken संबंधी video इंटरनेट पर देखे और pronunciation और meaning सही के लिए इंटरनेट कि dictionary का भी प्रयोग कर सकते है |

Interest मत  loose कीजिये -

अंग्रेजी सिखने का interest कभी भी loose मत कीजिये | यदि आपने interest loose कर दिया तो आपको भविष्य में फिर से अंग्रेजी कि समस्या आ सकती है तथा interest बराबर बनाकर रखे | interest के लिए फ़िल्मी , खेल , या राजनीती का आपका जो interesting topic हो उसकी अंग्रेजी न्यूज़ देखे |

इस प्रकार हम इंग्लिश पर मजबूत पकड़ बना सकते है और आसानी से अंग्रेजी सिख सकते है और सफलता कि ओर अग्रसर हो सकते है |


Advertisement


9 comments:

If you have any query, Write in Comment Box