Quick Current Affairs 6 February 2019 in Hindi

6 February Current Affairs 2019


1.हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री ने राजनीतिक, आर्थिक व मानवीय संकट से ग्रस्त वेनेज़ुएला को कितने करोड़ रुपये देने की घोषणा की ?
उत्तर- 286 करोड़ रुपये |

2.हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री नें ‘वचन-पत्र’ के वादों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा पोषित उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोज़गार देना अनिवार्य कर दिया ?
उत्तर- मध्य प्रदेश |

3.केंद्र सरकार ने नियमों में संशोधन कर महिलाओं को खदानों में ज़मीन के नीचे सुबह 6 बजे से शाम कितने बजे तक नौकरी करने की अनुमति प्रदान की ?
उत्तर- 7 बजे तक |


4. 06 फरवरी 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के जाने माने कितने कलाकारों को वर्ष 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगे ?
उत्तर- 42 कलाकारों को |

5.किस राज्य में आयोजित एंडोसल्फान आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई ?
उत्तर- केरल |

6.हाल ही में अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की किस हिन्दू महिला उम्मीदवार ने वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की ?
उत्तर- तुलसी गेबार्ड |

Read: साथ में कर सकेंगे अब IAS-PCS की तैयारी

7.नासा की हबल दूरबीन द्वारा खोजी गई बौनी आकाशगंगा को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- बेदिन-1 |

8.हाल ही में समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेश मुद्रा भंडार कितना रहा ?
उत्तर- 398.178 अरब डॉलर |


9.पहली “फ्यूचर ऑफ़ द रेल” रिपोर्ट को किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा तैयार किया गया ?
उत्तर- अंतर्राष्ट्रीय उर्जा एजेंसी |

10.एरो इंडिया के 12वें संस्करण का आयोजन 20 से 24 फरवरी तक किस शहर में आयोजित किया जायेगा?
उत्तर- कर्नाटक के बेंगलुरु में |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |


Read:
 कैसे पाये देश के सबसे बड़े बैंक SBI में नौकरी !!!