उत्तर प्रदेश में योगा टीचर की भर्ती
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने योग के महत्व को समझ कर इसे सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में एक अनिवार्य विषय के रूप में करने का निर्णय लिया है, सरकार के इस निर्णय से सभी स्कूलों में योगा टीचर की नियुक्ति अनिवार्य हो गयी है, जिससे सम्पूर्ण प्रदेश में लगभग 5 लाख नए योगा टीचरों की भर्ती की जाएगी | अभी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में योगा टीचर उपलब्ध नहीं है, इसलिए सभी रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों को इससे सम्बंधित कोर्स कर लेना चाहिए, इस पेज पर उत्तर प्रदेश में योगा टीचर की भर्ती के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है |
भर्ती विवरण
पद का नाम | उत्तर प्रदेश योगा टीचर |
भर्ती का स्थान | उत्तर प्रदेश |
कुल पद | 5 लाख |
आयु सीमा | 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक |
सैलरी | योग्य उम्मीदवार को 21,500 रुपए प्रति माह |
ग्रेड पे | 46,00 प्रति माह |
शैक्षणिक योग्यता | स्नातक |
योगा में निर्धारित योग्यता | एक वर्षीय सर्टिफिकेट |
योग टीचर की शैक्षणिक योग्यता
1.अभ्यर्थी को इसके लिए स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होनी अनिवार्य है |
2.योग में एक वर्षीय सर्टिफिकेट |
आयु सीमा
उत्तर प्रदेश योगा टीचर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाती है |
आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
1.अभ्यर्थी के पास एक वर्षीय योग सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है |
2.अभ्यर्थी के पास चिकित्सा प्रमाण पत्र होना चाहिए |
3.आधार कार्ड |
4.उत्तर प्रदेश का बोनाफाईड सर्टिफिकेट |
5.आयु प्रमाण पत्र |
6.निवास प्रमाण पत्र |
7.चरित्र प्रमाण पत्र |
आवेदन प्रक्रिया
1.इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट http://uphed.gov.in/hi पर जाना होगा, यहां पर आपको योगा टीचर भर्ती उत्तर प्रदेश 2018 का विकल्प दिखाई देगा, आप उसे क्लिक करे |
2.इस पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फार्म खुल जायेगा, जिसको आपको ध्यानपूर्वक भरना है |
3.फॉर्म भरने के पश्चात इसको सबमिट कर दे |
4.इसके पश्चात आप अपने भरे हुए फॉर्म का प्रिंट निकाल ले और उसे सुरक्षित रख ले |
यहाँ पर हमनें उत्तर प्रदेश में योगा टीचर की भर्ती के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |
हमारें पोर्टल sarkarinaukricareer.in के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करे, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले |