-->

Aug 22, 2018

उत्तर प्रदेश में इस साल 4 लाख सरकारी पदों पर भर्तियाँ होंगी - जाने पूरी बात

उत्तर प्रदेश में इस साल 4 लाख सरकारी पदों पर भर्तियाँ होंगी - जाने पूरी बात
देश में बेरोजगारी  की संख्या कम करनें के लिए सरकार द्वारा निरंतर अथक प्रयास किये जा रहें है,वर्ष 2018 में भारत में बेरोजगारों की संख्या लगभग 1.86 करोड़ है, निरंतर बढ़ती हुई इस संख्या को कम करने के उद्देश्य से  रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में  भारी  संख्या में भर्ती निकालने के पश्चात, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार लाख भर्ती किये जाने की घोषणा की है, इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहें है |


यूपी में चार लाख सरकारी भर्ती
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन अर्थात आईएलओ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, भारत, विश्व  के सबसे अधिक बेरोजगारों के देश के रूप में जाना जाता है, बेरोजगारी की इस बढ़ती हुई संख्या को संज्ञान में लेते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में चार लाख सरकारी पदों पर भर्ती किये जाने की घोषणा की है| 



इसके साथ-साथ अन्य प्रमुख विभागों में पूर्व से रिक्त 156665 पदों पर भर्ती किये जाने की संभावना है, भर्ती होने वाले पदों में पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग,परिवहन विभाग,राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग आदि है |


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के पश्चात,योग द्वारा वीडीओ के पद पर रुकी हुई भर्तियों को शुरू कर दिया गया है, इन पदों पे होने वाली भर्ती की संख्या लगभग 3133 है, इसके साथ ही व्यायाम प्रशिक्षक हेतु 42, और व्यायाम प्रशिक्षण व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 652 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन की मांग की गयी है,इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है |








भर्ती किये जाने वाले विभागों के नाम
विभाग का नाम पद संख्या
पीएसी  सिपाही (युपीपी )  34716
पुलिस में निरस्त हुई 3307
बेसिक शिक्षा 68500
माध्यमिक शिक्षा 10768
डिग्री कालेज 12000
परिवहन विभाग 10056
पीएमएस चिकित्सक   7000
राजस्व लेखपाल 33000
निकाय 1500
समाज कल्याण 100
आवास 100
पंचायती राज 432
पीडब्लूडी   3210
जल निगम 800
पिछड़ा वर्ग कल्याण 248
पर्यटन 113
वाणिज्य कर 430
रेशम विभाग 35
उद्यान एवं प्रसंस्करण 50

मित्रों, यहाँ आपको हमनें उत्तर प्रदेश में इस साल 4 लाख सरकारी पदों पर होने वाली भर्तियों के बारें में बताया | यदि इससे सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न आ रहा है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है | हमें आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का इंतजार है |

ऐसे ही जानकारी जानने के लिए हमारें पोर्टल पर आप डेली विजिट करके इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा sarkarinaukricareer.in पोर्टल को सब्सक्राइब करें | 

Employment Newspaper Section

Uttarakhand Rojgar Darshan 

Hindi Employment Newspaper



                                

Advertisement