30 October Current Affairs 2018
1.राज्यपालों की समिति ने किसानों की आय किस वर्ष तक दोगुना करने से सम्बंधित अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को दे दी ?
उत्तर- वर्ष 2022तक |
2.भारत में परिवर्तित सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान को हाल ही में किस भारतीय सेना में सम्मिलित किया गया ?
उत्तर- भारतीय वायुसेना |
3.भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शान्ति मिशन के लिए कितनी धनराशि का योगदान दिया ?
उत्तर- 3 लाख डॉलर |
4.बांग्लादेश की कोर्ट ने विपक्षी पार्टी बीएनपी की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को ज़िया चैरिटेबल ट्रस्ट घोटाला मामले में कितने वर्ष की कारावास की सज़ा सुनाई ?
उत्तर- सात वर्ष |
5.हाल ही में आयोजित एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में भारत और किस देश को संयुक्त विजेता घोषित किया गया ?
उत्तर- पाकिस्तान |
6.अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 तक कौन सा देश विश्व का तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाज़ार बन सकता है ?
उत्तर- भारत |
7.ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी और स्ट्रटीजिक फोरसाइट ग्रुप की साझा स्टडी में किस देश को आतंकवाद फैलाने हेतु सीरिया से भी तीन गुना अधिक खतरनाक बताया गया ?
उत्तर- पाकिस्तान |
8.हाल ही में ब्राज़ील का राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- जेयर बोलसोनारो |
9.हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के रूप में किसे चयनित किया गया ?
उत्तर- संजय मिश्रा |
10.किस देश के धावक अब्राहम किपटुम ने वालेंसिया में हाफ मैराथन में 58 मिनट 18 सेकंड से नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाते हुए प्राथन स्थान प्राप्त किया ?
उत्तर- केन्या |
11.हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हुए इसरो के पूर्व चीफ का क्या नाम है ?
उत्तर- माधवन नायर |
12.भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली वेस्ट इंडीज के विरुद्ध एकदिवसीय क्रिकेट में लगातार कितने शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए ?
उत्तर- तीन |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |