-->

Jan 6, 2016

पढ़ने के लिए Time Table कैसे बनाये - For Students


पढ़ने के लिए Time Table  कैसे बनाये - For Students

दोस्तों आज हम पढ़ने के लिए टाइम टेबल बनाने के बारें में बताने जा रहें है | इस आर्टिकल के माध्यम से आपको पढ़ने के लिए टाइम टेबल बनाने में अवश्य ही सफलता मिलेगी |


बिना टाइम टेबल के सही से स्टडी करना अत्यंत ही कठिन होता है | यदि आपने टाइम टेबल नहीं बनाकर रखा है तो आपको सभी विषयों पर सही समय से फोकस नही कर सकेंगे |स्टडी के लिए  सभी विषयों पर फोकस करना बहुत महत्वपूर्ण होता है |


Study के लिए Time Table कैसे बनाये -

स्टुडेंट्स के लिए यह समस्या काफी गंभीर समस्या है | बहुत कम ऐसे स्टुडेंट्स होते हैं जो टाइम टेबल बनाकर स्टडी करते हैं | यदि उनका टाइम टेबल नहीं बना होता है तो उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है |

टाइम टेबल न होने से कुछ विषय तो पेंडिंग में ही पड़े रह जाते हैं| जिन विषयों पर हम फोकस नहीं कर पाते हैं उनके लिए तो टाइम टेबल बहुत ही जरूरी होता है | इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ टिप्स दी जा रही है जिनसे आपको टाइम टेबल बनाने में मदद मिलेगी-


अपनी जिम्मेदारियों की एक सूची बनाओ-
स्टुडेंट्स के लिए स्टडी एक बड़ी समस्या बन गई है जो खत्म होने का नाम नहीं लें रही है | अधिकतर स्टुडेंट्स इस समस्या में उलझे हुए हैं | स्टुडेंट्स को इस समस्या को खत्म करने के लिए आपने काम की एक लिस्ट तैयार करो | लिस्ट में अपनी classes, job, chores, sports and exercise दिन भर में जो करते है उसको लिस्ट में फोकस करें |


अपने मौजूदा समय का आकलन-
अपने टाइम टेबल में अध्ययन, सामाजिक जीवन और नींद के मध्य स्वास्थ्य संतुलन भी बनायें रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है | आप अपनी जरूरतें और पढ़ने का समय अपने समयानुसार सेट कर सकते है | किसी दूसरे काम को करने के साथ-साथ आप स्टडी के कुछ टॉपिक के ऑडियो सुन सकते है | जैसे शाम में टहलते समय ऑडियो सुन सकते है |


टाइम टेबल में ब्रेक भी रखें-
कोई भी सफलता पाने के लिए ब्रेक लेना बहुत ही आवश्यक होता है क्योंकि ब्रेक लेने से माइंड साफ हो जाता है यदि वो स्टडी में बीच-बीच में ब्रेक लेता रहे तो वह स्टडी में ऊबेगा नहीं और ठीक से फोकस कर पायेगा |

समय सारिणी का प्रयोग-
शुरू-शुरू में तो काफी प्रॉब्लम होती है टाईम टेबल के हिसाब से चलना परन्तु जब हम टाइम टेबल के हिसाब से चलने लगते है तब फिर हमें उसकी आदत पड़ जाती है और उसका लाभ हमें स्टडी करने में प्राप्त होता है | 

जब आप टाइम टेबल के हिसाब से बिलकुल सेट हो जायेंगे तो आपको भविष्य में काफी समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा और आप बेहतर भविष्य की और अग्रसर होंगे |


अपने अध्ययन को प्राथमिकता-
सबसे पहले समय सारणी का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि हम समय सारणी के अनुसार चल सकें | हमारे सभी कार्य समय सारणी के अनुसार ही हो , परन्तु ऐसा करना हमारे लिए काफी बड़ी चुनौती होती है | हमारे मन में विचार होता है कि टाइम टेबल के ही समयानुसार हम सभी एक्टिविटीज करें| यदि आप टाइम टेबल के अनुसार स्टडी के लिए समय निकाल पाते हो तो इससे अच्छा क्या हो सकता है |

अब आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अवश्य ही समझ में आया होगा कि किस प्रकार से हम time Table बनाकर स्टडी कर सकते हैं | टाइम टेबल के अनुसार स्टडी करना कितना महत्वपूर्ण है |


यदि आपके मन में भी करियर संबंधी कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर पूछिये, आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूलें |



Advertisement


2 comments:

  1. Sir mai time table to bana leta hu par usa follow nahi kar sakta plese help me sir

    ReplyDelete
    Replies
    1. AAP ARTICLE KO DHYAN SE PADHE AUR USME JAISA BTAYA GYA HAI..USKO FALLOW KAREN..

      Delete

If you have any query, Write in Comment Box