30 November Current Affairs 2018
1.हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा समुदाय को नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में कितने प्रतिशत आरक्षण देने का बिल एकमत से पारित हुआ ?
उत्तर- 16 प्रतिशत |
2.हाल ही में किस कंपनी के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी को फ्रांस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया ?
उत्तर- विप्रो |
3.28 नवम्बर 2018 को सर्वप्रथम किस राज्य में 112 एकल आपातकालीन नंबर लांच किया गया ?
उत्तर- हिमाचल प्रदेश |
Read: कैसे पाये देश के सबसे बड़े बैंक SBI में नौकरी !!!
4.हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर- अरविंद सक्सेना |
5.केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कौशल विकास कारपोरेशन का चेयरमैन हाल ही में किसे नियुक्त किया ?
उत्तर- अनिल मणिभाई नाइक |
6.29 नवंबर 2018 को इसरो ने अपने पीएसएलवी सी-43 की सहायता से आठ देशों ने कितने सैटेलाइट लॉन्च किये ?
उत्तर- तीस |
Read: Math को कैसे बनाये आसान
7.हाल ही में लॉजिक्स इंडिया-2019 का आयोजन किस स्थान पर किये जाने की घोषणा हुई ?
उत्तर- नई दिल्ली |
8.भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2018 में किस फिल्म को स्वर्ण मयूर पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
उत्तर- डोनबास |
9.भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2018 का समापन किस स्थान पर हुआ ?
उत्तर- गोवा |
Read:Reasoning लगती है मुस्किल – जानिये तैयारी कैसे करें
10.यूरोप की विमान निर्माण कम्पनी एयरबस ने किस नई विमान श्रृंखला के पहले विमान की आपूर्ति कर बोइंग की 787 श्रृंखला के साथ मुकाबले को और कड़ा बना दिया ?
उत्तर- एयरबस ए330 नियो |
11.किस खिलाड़ी ने 62वें राष्ट्रीय शॉटगन चैंपियनशिप 2018 में महिला ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीता ?
उत्तर- वर्षा वर्मन |
12.केंद्र सरकार द्वारा 2017-18 के लिए स्वर्णजयंती फ़ेलोशिप किसे प्रदान की गयी ?
उत्तर- प्रोफेसर पुण्यश्लोक भादुरी |