-->

Dec 30, 2015

Math को कैसे बनाये आसान - जानिये ये तरीके

Math को कैसे बनाये आसान - जानिये ये तरीके

Math विषय से डर अधिकतम  छात्रों को लगता इसी बात से घबराकर छात्र इस विषय पर ध्यान नही दे पाते है और math से interest कम होता जाता है , और math जैसे interesting विषय से उनकी दूरियां बढ़ जाती है |
Read Also: किसी काम पर Focus कैसे करे : Tips & Trick

छात्रों को हमेशा यही शिकायत रहती है कि इतनी मेहनत के बावजूद भी निराशा ही हाथ लगती है | सवालो को ठीक से हल नही कर पाते है | यदि आप भी इस समस्या का सामना कर रहे है तो आप भी इन बातो को ध्यान में रखे-

·        यदि आपको मैथ का कोई भी टॉपिक समझने में समस्या आ रही है तो उसे छोड़कर आगे बढ़ने के बजाय उस पर फोकस बनाये | मान लीजिए आप त्रिकोणमिति  पढ़ रहे हैं और आपको इसे समझने में काफी परेशानी आ रही है तो उसे छोड़ें नहीं , बल्कि उसपर फोकस करे | यह दिमाग में न लाये कि  इसे छोड़कर दूसरे चैप्टर को पढ़ना अच्छा रहेगा | मैथ के लगभग सभी चैप्टर एक दूसरे से जुड़े होते है तो छोड़ने पर आगे समस्या आ सकती है | इसलिए जो कठिन लग रहा हो उसे पूर्ण अवश्य करे |

·        किताबो में दिए गए उदाहरण एक बार अवश्य हल करें | जिससे कि आपको चैप्टर में दिए गए सवालो को हल करने में मदद मिलेगी | उदाहरणों को समझने के लिए डीवीडी, सीडीज, ऑडियो कैसेट्स का भी प्रयोग कर सकते हैं | पहले छोटे सवालो को ही हल करे उसके बाद बड़े सवालो को , जिससे आपको स्टेप वाइज समझ में आएगा |

·        यदि आप से कोई सवाल समझाने को कहे तो पीछे न हटे उसे समझाये इस तरह आपकी उस टॉपिक पर पकड़ और भी मजबूत हो जाएगी | ज्यादा से ज्यादा दूसरे के भी सवालो के हल करने में मदद करे | इस तरह आपका भी revise होता जायेगा | आपकी मैथ और भी मजबूत बनती जाएगी |

·        हमेश solution को साफ सुथरा रखे जिससे सवाल हल करते समय आपके अंदर confusion नही रहेगा और आसानी से करेंगे |

·        फॉर्मूला याद रखना मैथ के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक होता है बिना फार्मूला याद के हमारा मैथ्स solve  करना बहुत ही मुश्किल है |

·        फार्मूला याद करने के लिए हमे चार्ट बना लेना चाहिए | जिसको दिवार पर लगाकर प्रतिदिन formulas कि प्रैक्टिस करते रहना चाहिए जिससे फार्मूला याद करने में आसानी होगी |

·        प्रतिदिन गणित का अभ्यास अवश्य करे क्योंकि प्रतिदिन अभ्यास से सवाल हल करने कि गति अच्छी बनी रहती है |

·        मैथ की दो नोट बुक रखे एक फेयर दूसरी रफ़ जिससे दो लाभ होंगे | पहला लाभ फेयर कॉपी में सवाल साफ सुथरे होंगे और दूसरा रफ़ से फेयर करने में revise हो जायेगा |

यदि उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर मैथ का अभ्यास किया जाये तो मैथ को solve करने में अवश्य सफलता मिलेगी | इसप्रकार मैथ को आसान किया जा सकता है | यदि-

                      " करत करत अभ्यास के जङमति होत सुजान,
                        रसरी आवत जात, सिल पर करत निशान।| "

अर्थात जब रस्सी को बार-बार पत्थर पर रगङने से पत्थर पर निशान पङ सकता है तो, निरंतर अभ्यास से  गणित क्यों नही आ सकती है ? अवश्य आ सकती है |


आप अपने विचार हमारे  साथ share  भी कर सकते हैं और साथ ही साथ अगर आपके भी मन में भी कोई  करियर संबंधी सवाल  है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अवश्य  पूछिये, आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूले |


Advertisement


4 comments:

  1. Sir ji mein matha me kamjor hun but i am intelligent in english! so.how to me learnt tha math?sir ji

    ReplyDelete
    Replies
    1. aap thora thora math sikhna uru kare..uper jaisa bataya gya hai..uske acoording chale..

      Delete
  2. Hello sir my name is Akash Kumar sir I am very weak in maths.What should I do. Please help me

    ReplyDelete
    Replies
    1. aap thora thora math sikhna shuru kare..uper jaisa bataya gya hai..uske acoording chale..

      Delete

If you have any query, Write in Comment Box