5 February Current Affairs 2019
1.उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के आदेश पर देश में किस विषय को पढ़ाने पर लगा प्रतिबन्ध हटा लिया गया ?
उत्तर- राजनीति शास्त्र |
2.हाल ही में नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 के विरोध में किस मणिपुरी फिल्मकार ने अपना पद्मश्री पुरस्कार वापस कर दिया ?
उत्तर- अरिबम श्याम शर्मा |
3.हाल ही में अमेरिका और रूस ने किस परमाणु संधि से स्वयं को अलग कर संधि को स्थगित करने की घोषणा की ?
उत्तर- इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज़ (INF) |
4.भारत में किस स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी ने 3000-4000 मीटर की ऊंचाई पर निर्मित, लगभग 335 किमी लंबी ट्रांसमिशन लाइन का उदघाटन किया ?
उत्तर- लद्दाख |
5.हरियाणा में किस स्थान पर देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की जाएगी ?
उत्तर- रेवाड़ी |
6.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का नया निदेशक किसे नियुक्त किया ?
उत्तर- ऋषि कुमार शुक्ला |
7.किस भारतीय ओपनर ने आईसीसी की ताज़ा महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में 3 स्थान की छलांग लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया ?
उत्तर- स्मृति मंधाना |
8.एंटीगुआ टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर आईसीसी ने मेज़बान विंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर पर कितने टेस्ट का प्रतिबन्ध लगाया ?
उत्तर- एक टेस्ट |
9.वर्ष 2019 के अंतरिम बजट में कितनी आय को आयकर-मुक्त करने की घोषणा की गई ?
उत्तर- रु. 5 लाख वार्षिक |
10.70वीं गणतंत्र दिवस परेड की शुरूआत से पूर्व देश का सबसे बड़ा शांतिकालीन सैन्य वीरता पुरस्कार अशोक चक्र मरणोपरांत किसे प्रदान किया गया ?
उत्तर- लाँस नायक नज़ीर अहमद वानी |
11.अंतरिम बजट 2019 में घोषित किस पेंशन योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के लगभग 10 करोड़ श्रमिकों को 55 से 100 रुपए मासिक के प्रीमियम पर 3,000 रुपए की मासिक पेंशन प्रदान करने की घोषणा की गई ?
उत्तर- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन |
12.वर्ष 2019 के अंतरिम बजट में घोषित किस योजना के अंतर्गत किसानों के खातों में 6,000 रुपए 2000 रुपए की तीन किश्तों में सीधे खातों में स्थानांतरित करने का प्रावधान किया गया ?
उत्तर- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |