उत्तर प्रदेश में इस साल 4 लाख सरकारी पदों पर भर्तियाँ होंगी – जाने पूरी बात
देश में बेरोजगारी की संख्या कम करनें के लिए सरकार द्वारा निरंतर अथक प्रयास किये जा रहें है,वर्ष 2018 में भारत में बेरोजगारों की संख्या लगभग 1.86 करोड़ है, निरंतर बढ़ती हुई इस संख्या को कम करने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड द्वारा हाल ही में भारी संख्या में भर्ती निकालने के पश्चात, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार लाख भर्ती किये जाने की घोषणा की है, इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहें है |
यूपी में चार लाख सरकारी भर्ती
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन अर्थात आईएलओ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, भारत, विश्व के सबसे अधिक बेरोजगारों के देश के रूप में जाना जाता है, बेरोजगारी की इस बढ़ती हुई संख्या को संज्ञान में लेते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में चार लाख सरकारी पदों पर भर्ती किये जाने की घोषणा की है|
इसके साथ-साथ अन्य प्रमुख विभागों में पूर्व से रिक्त 156665 पदों पर भर्ती किये जाने की संभावना है, भर्ती होने वाले पदों में पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग,परिवहन विभाग,राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग आदि है |
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के पश्चात,योग द्वारा वीडीओ के पद पर रुकी हुई भर्तियों को शुरू कर दिया गया है, इन पदों पे होने वाली भर्ती की संख्या लगभग 3133 है, इसके साथ ही व्यायाम प्रशिक्षक हेतु 42, और व्यायाम प्रशिक्षण व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 652 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन की मांग की गयी है,इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है |
Read: