1 December Current Affairs 2018
1.किस देश की एक कम्पनी ने पूरे विश्व में निःशुल्क वाई-फाई उपलब्ध कराने हेतु 272 सेटेलाईट लॉन्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया ?
उत्तर- चीन |
2.हाल ही में किस देश के विदेश मंत्री 70 वर्षों के राजनयिक संबंधों को पूरा करने हेतु भारत पहुंचे ?
उत्तर- रोमानिया |
3.भारत के एकमात्र छः बार विश्व मुक्केबाजी चैंपियन बनकर किस भारतीय मुक्केबाज ने इतिहास बनाया ?
उत्तर- मैरी कॉम |
Read: कैसे पाये मनपसंद सरकारी नौकरी
4.ओडिशा में आयोजित होने वाले पुरुषों की हॉकी विश्व कप गान किसके द्वारा बनाया गया ?
उत्तर- एआर रहमान |
5.भारत और अमेरिकी वायुसेना के मध्य कोप इंडिया 2019 हवाई युद्ध अभ्यास का आयोजन किस भारतीय राज्य में 3 दिसम्बर से आरंभ होगा ?
उत्तर- पश्चिम बंगाल |
6.हाल ही में भारत नें किस देश के साथ मछली भोजन और तेल के निर्यात के लिए स्वच्छता और निरीक्षण आवश्यकताओं पर एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया ?
उत्तर- चीन |
Read: सरकारी नौकरी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कौन – कौन से डॉक्यूमेंट ज़रूरी है
7.सलोम जुराबिश्विली किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई जिन्हें आम चुनावों में 59.6% वोट प्राप्त हुए ?
उत्तर- जॉर्जिया |
8.केन्द्रीय विद्युत तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के अनुसार सौभाग्य योजना के अंतर्गत कितने राज्यों ने 100 प्रतिशत घरों में विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया ?
उत्तर- आठ राज्यों नें |
Read: जॉब असली है या नकली कैसे पहचाने – आप भी जान ले
9.हाल ही में राष्ट्रपति ने दूसरे अंतर्राष्ट्रीय अंबेडकर सम्मेलन का उदघाटन किस शहर में किया ?
उत्तर- नई दिल्ली |
10.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस अफ्रीकी देश में इबोला के ताज़ा प्रकोप को इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा इबोला प्रकोप बताया ?
उत्तर- कॉन्गो |
11.हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों में 22 भाषाएं सिखाने के लिए किस परियोजना का शुभारंभ करने की घोषणा की ?
उत्तर- भाषा संगम |
12.यूजीसी ने गैर-विज्ञान विषयों में विश्वसनीय गुणवत्ता पत्रिकाओं की एक नई सूची तैयार करनें हेतु कौन-सा संघ स्थापित करनें का निर्णय लिया ?
उत्तर- अकादमिक और अनुसंधान नैतिकता के कंसोर्टियम (केयर) |