19 January Current Affairs 2019
1. 21 से 23 जनवरी के मध्य प्रवासी भारतीय दिवस किस शहर में आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर- वाराणसी |
2.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय आयात निर्यात बैंक में कितने हज़ार करोड़ रुपये के पुन: पूंजीकरण को स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- 6 हज़ार करोड़ रुपये |
3.हाल ही में किस वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का महानिदेशक नियुक्त किया गया ?
उत्तर- वरिष्ठ आइपीएस प्रभात सिंह |
4.हाल ही में किस राज्य सरकार ने 50,000 करोड़ रूपये की महत्वाकांक्षी कर्ज माफी योजना ‘जय किसान ऋण मुक्ति योजना’ का औपचारिक शुभारंभ किया?
उत्तर- मध्य प्रदेश सरकार |
5.ब्रिटेन की हायर एचईएसए एजेंसी के मुताबिक, ब्रिटेन में पिछले कुछ वर्षों में गिरावट के बाद 2017-18 में पहली बार किस देश के छात्रों की संख्या बढ़कर 19,750 हुई ?
उत्तर- भारत |
6.किस आयोग ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के विरुद्ध भेदभावपूर्ण आचरण की शिकायत को खारिज कर दिया ?
उत्तर- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) |
Read: CBI Officer कैसे बने
7.किस लिमिडेट कंपनी ने एक तिमाही में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक शुद्ध प्रॉफिट कमाने वाली पहली भारतीय निजी कंपनी बन गई ?
उत्तर- रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिडेट |
8.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना समेत कितने सीबीआई अधिकारियों का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से काम कर दिया?
उत्तर- चार |
9.किस बल्लेबाज़ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 40 वर्ष की उम्र में एक से अधिक दोहरा शतक बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए ?
उत्तर- वसीम जाफर |
10.किस पहलवान ने प्रतिष्ठित लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने का श्रेय प्राप्त किया ?
उत्तर- विनेश फोगाट |
11.15 जनवरी 2019 को शतरंज में भारत का अब तक का सबसे युवा ग्रैण्डमास्टर बनने वाले शख्स का क्या नाम है ?
उत्तर- डी. गुकेश |
12.18 जनवरी 2019 को किन दो न्यायाधीशो को सर्वोच्च न्यायालय के नए न्यायाधीशों के तौर पर औपचारिक रूप से शामिल किया गया ?
उत्तर- न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Read: कैसे पाये देश के सबसे बड़े बैंक SBI में नौकरी !!!