Daily Current Affairs – 4 August 2018 (Hindi)


4 August Hindi Current Affairs 2018
राष्ट्रीय

1.केंद्रीय मंत्रिमंडल नें 01 अगस्त 2018 को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम में संशोधन को मंजूरी प्रदान की |
2.छत्तीसगढ़ में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल लांच किया गया है.  इससे पेंशनभोगियों को ऑनलाइन पेंशन और भुगतान से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी |
3.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल नें कृ‍षि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की |
4.उत्‍तर प्रदेश के वृंदावन (मथुरा) में इसे केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बनवाया है, यह अपने आप में देश का सबसे बड़ा आश्रय गृह होगा जिसमें एक हज़ार विधवा महिलाएं रह सकती हैं।इस कृष्ण कुटीर आश्रय गृह में विधवाओं को स्वास्थ्य सेवाएं, पौष्टिक भोजन, कानूनी व परमर्श सेवाएं भी प्रदान की जाएँगी।
5.राजस्थान में बायोडीजल उत्पादन के लिए रेलवे के फाइनेंशियल सहयोग से 8 टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोडीजल उत्पादन सयंत्र की स्थापना की गई है,केंद्र सरकार के पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 4 जून 2018 को राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति-2018 घोषित की थी ।

Read: राजस्थान में 28 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती जल्द : पूरी जानकारी यहाँ से

 राष्ट्रीय करंट अफेयर्स क्विज

i).हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल नें किस अधिनियम में संशोधन हेतु स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- एससी/एसटी एक्ट |

ii).किस राज्य सरकार नें हाल ही में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल का शुभारम्भ किया ?
उत्तर- छत्तीसगढ़ |

iii).हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल नें  किस भर्ती बोर्ड के पुनर्गठन की स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- कृ‍षि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड |

iv).बुजुर्ग विधवा महिलाओं के लिए देश का सबसे बड़ा आश्रय स्‍थल ‘कृष्ण कुटीर’ किस स्थान पर निर्मित किया गया ?
उत्तर- उत्‍तर प्रदेश के वृंदावन (मथुरा) में |

v).भारत सरकार की राष्ट्रीय बायोफ्यूल नीति (जैव ईंधन नीति) 2018 को देश के किस पहले राज्य में लागू किया गया ?
उत्तर- राजस्थान |

अन्तराष्ट्रीय

1.पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के राजनेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू तथा पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है |
2.जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपनी पहली व्यापार एवं निर्यात नीति को मूंजरी दे दी है. नीति का उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था को निर्यात आधारित प्रतिस्पर्धी इकाई बनाना है |
3.अमेरिकी और स्पैनिश वैज्ञानिकों ने एपेथीलियल कोशिकाओं के अध्ययन के दौरान मानव कोशिकाओं के नए आकार की खोज की, इसे स्कुटोइड का नाम दिया गया है |
4.डेनमार्क में भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का समेत पूरा चेहरा ढंकने वाले कपड़ों पर पाबंदी का कानून 01 अगस्त 2018 से लागू हो गया |
5.भारत और जर्मनी ने वित्तीय और तकनीकी सहयोग हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते में शहरी विकास पर प्रमुखता से जोर दिया गया है |

Read: उत्तर प्रदेश प्राचार्य (Principal) के 3500 पदों पर भर्ती जल्द ही (कैबिनेट का नया फैसला)

अन्तराष्ट्रीय  करंट अफेयर्स क्विज

i).पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान ने निम्नलिखित में से भारत के किस राजनेता को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया ?
उत्तर- नवजोत सिंह सिद्धू तथा पूर्व क्रिकेटर कपिल देव |

ii).किस राज्य सरकार नें अपनी पहली व्यापार एवं निर्यात नीति को स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- जम्मू-कश्मीर |

iii).हाल ही में अमेरिकी और स्पैनिश वैज्ञानिकों ने किस आकार की नई कोशिकाओं की खोज की ?
उत्तर- स्कुटोइड |

iv).01 अगस्त 2018 से किस देश नें सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का समेत पूरा चेहरा ढंकने वाले कपड़ों पर प्रतिबन्ध का कानून लागू कर दिया ?
उत्तर- डेनमार्क |

v). भारत सरकार नें किस देश के साथ सतत शहरी विकास हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किये ?
उत्तर- जर्मनी |

Read: उत्तर प्रदेश पुलिस Twitter @UPPolice पर कैसे करे Complaint

वित्त

1.महाराष्ट्र सरकार नें पेयजल की कमी वाले इलाकों में परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सात हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि मंजूर की है, इस पेयजल पानी प्रस्तासव अंतर्गत कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, नागपुर और पुणे जैसे इलाकों को फायदा होगा |
2.आंध्र प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा नेस्तम योजना लांच की है. इस योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 1000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता दिया जायेगा |

वित्त करंट अफेयर्स क्विज

i).महाराष्ट्र नें हाल ही में पेयजल की कमी वाले इलाकों में परियोजनाओं को पूरा करने हेतु कितनी राशि की स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर- सात हजार करोड़ रूपये

ii).किस राज्य सरकार नें बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा नेस्तम योजना आरंभ की ?
उत्तर- आंध्र प्रदेश |

Read: Basic Computer Knowledge

खेल

1.भारत के खिलाफ बुधवार को पहले मैच में उतरने के साथ इंग्लैंड टीम क्रिकेट इतिहास में 1000 टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई |

खेल करंट अफेयर्स क्विज

i).भारत के विरुद्ध पहले मैच के साथ किस देश की टीम नें क्रिकेट इतिहास में 1000 टेस्ट मैच टेस्ट मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई ?
उत्तर- इंग्लैंड |

Read: जल्द ही 3 लाख + नौकरियां रिन्यूअल एनर्जी के क्षेत्र में

नियुक्ति

1.ज़िम्बाब्वे के राष्ट्र्पति चुनावों में एमर्सन मनांगाग्वा ने जीत दर्ज की है. वे एक बार फिर ज़िम्बाब्वे के राष्ट्रपति बनेंगे |

नियुक्ति करंट अफेयर्स क्विज

i).हाल ही में आयोजित ज़िम्बाब्वे के राष्ट्र्पति चुनावों में किसनें जीत दर्ज की ?
उत्तर- एमर्सन मनांगाग्वा |

Read: Current Affairs की तैयारी कैसे करे !