19 August Current Affairs 2019
1.हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के लाल किले में कितने लागत की जल जीवन मिशन की घोषणा की ?
उत्तर- 3.5 लाख करोड़ |
2.हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे परिसर में खड़े सभी वाहनों की पहचान करने और उन्हें सत्यापित करने के लिए कौन सा विशेष अभियान चलाया?
उत्तर- ऑपरेशन “नंबर प्लेट” |
3.मोटरसाइकिल पर यात्रा करते समय कितने वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए निर्धारित मानकों का सुरक्षात्मक शीर्ष अनिवार्य किया गया ?
उत्तर- चार वर्ष |
4.हाल ही में सरकार ने किसानों को सस्ती कीमत में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने के लिए किस एप को लांच किया ?
उत्तर- ट्रैक्टर के लिए उबर |
5.हाल ही में किस देश में एक झील की खोज की गई है, जो दुनिया की सबसे ऊंची झील होने का एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने की संभावना है?
उत्तर- नेपाल |
6.हाल ही में एशियाई विकास बैंक द्वारा जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को भारत में सड़क निर्माण क्षमता का विस्तार करने के लिए कितनी राशि दी गई ?
उत्तर- 23 मिलियन डालर |
7.हाल ही में बीसीसीआई ने किस राज्य संघ को पूर्णकालिक दर्जा दिया ?
उत्तर- उत्तराखंड |
8.हाल ही में भारत के तीसरे सर्वोच्च युद्ध वीरता पदक वीर चक्र से किसे सम्मानित किया गया ?
उत्तर- अभिनंदन वर्तमान |
9.नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया के अनुसार, आधार सक्षम भुगतान प्रणाली ने जुलाई 2019 में कितने मिलियन का लेनदेन किया ?
उत्तर- 200 मिलियन |
10.योनेक्स बीडब्ल्यूएफ विश्व सीनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन किस देश में किया गया ?
उत्तर- पोलैंड |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Read: ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम GIS में कैरियर – पूरी जानकारी हिंदी में