-->

Jan 5, 2016

सरकारी Colleges में कैसे पाये दाखिला - जानिये ये बाते


सरकारी Colleges में कैसे पाये दाखिला - जानिये ये बाते

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहा कि सरकारी कॉलेज में दाखिला कैसे पाये ? इस आर्टिकल को पढ़कर आप सरकारी कॉलेज में दाखिला पाने में अवश्य सफल होंगे |


Read Also: कैसे बने कामयाब इंसान - जानिये ये बाते

किसी भी सरकारी कॉलेज में प्रवेश पाना अब के समय में काफी कठिन हो गया है | आज का युग दिन-प्रतिदिन प्रतियोगी युग बनता जा रहा है|

अधिकतम स्टूडेंट्स सरकारी कॉलेज में ही दाखिला पाना चाहते है| जिससे वो सभी सुविधाओं को प्राप्त कर अच्छी पढ़ाई कर सके |

सरकरी कॉलेज किसी भी क्षेत्र का क्यों न हो , चाहे वो टेक्निकल , नॉन-टेक्निकल या फिर प्रोफेशनल कॉलेज क्यों न हो ? दाखिला पाने के लिए कम्पटीशन सभी में रहता है | लगभग सभी सरकारी कॉलेजो में चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर या फिर एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर की जाती है | जिसका मेरिट लिस्ट में नाम होता है , उसे सरकारी कॉलेज में दाखिला दिया जाता है |

सरकारी कॉलेज में दाखिला पाने के लिए महत्वपूर्ण बातें-

आवेदन की प्रक्रिया-
किसी भी सरकारी कॉलेज में दाखिला पाने के लिए सर्वप्रथम उसके लिए आवेदन करना आवश्यक होता है अब अधिकतर विद्यालयों  में आवेदन की प्रक्रिया के लिए उनकी वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है | आवेदन करने के लिए या तो उनकी साइट पर करें या फिर विद्यालय द्वारा दिए गए फार्म को भरकर आवेदन के प्रक्रिया पूर्ण करें |
अंको के आधार पर दाखिला-
बहुत से कॉलेजो में दाखिला 10+2+other  के अंको के आधार पर होते है | इस प्रक्रिया में चयन प्रतिशतता के  आधार पर होता है |  जिसमे कुछ सीटें आरक्षित होती है | आरक्षित सीटों के लिए चयन आरक्षण के अनुसार होता है |

एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर-
कुछ कॉलेज चयन हेतु एंट्रेंस एग्जाम करवाते है जिसमे दाखिला एंट्रेंस एग्जाम की रैंकिंग के अनुसार होता है | इसमें भी सीटें आरक्षित होती है | इस प्रक्रिया में एंट्रेंस एग्जाम देना अनिवार्य होता है | इसमें  कोई बिना एंट्रेंस एग्जाम के प्रवेश नही ले सकता है | और इस प्रक्रिया में 10+2+other की प्रतिशतता को कोई महत्व नही दिया जाता है | इसमें महत्व बस रैंकिंग को दिया जाता है |
एंट्रेंस एग्जाम के लिए पाठ्यक्रम-
सरकारी कॉलेज में भिन्न-भिन्न विषयों  पर चयन हेतु सब में एंट्रेंस एग्जाम के लिए अलग-अलग विषय चुने जातें हैं | कुछ विषय इस प्रकार है जिन विषयों से प्रश्न पूछे जाते है | जैसे- गणित , भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान , हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान तथा तर्क शक्ति जैसे आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते है |

डाक्यूमेंट्स का सत्यापन-
कोई भी सरकारी कॉलेज दाखिला देने के पहले छात्र के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स का सत्यापन के बाद ही प्रवेश देता है | इस प्रक्रिया के दौरान यदि आपके डाक्यूमेंट्स में जरा सा भी संदेह निकलता है तो आप प्रवेश लेने से वंचित रह जायेंगे | यह प्रक्रिया मेरिट या रैंकिंग लगने के बाद होती है |

Read Also: कैसे पाये मनपसंद सरकारी नौकरी - जानिये


उपरोक्त प्रक्रिया के द्वारा हम आसानी से किसी भी सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने में सफल रहेंगे | यह प्रक्रिया लगभग सभी प्रकार के सरकारी कॉलेज में दाखिला दिलाने में आपकी मदद करेगी | यदि अभी भी आपके मन में करियर संबंधी कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर पूछिये, आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूलें |

Read Also: मैं Indian Army कैसे ज्वाइन कर सकता हूँ - Tips जानिए अभी 


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box