-->

Nov 2, 2019

Current Affairs October 2019 PDF Download For Exam Preparation (2 November 2019)

Quick Current Affairs 02 November 2019 in Hindi

1.आसियान शिखर सम्मेलन बैंकाक में शुरू हुआ |
  • आसियान शिखर सम्मेलन का 35 वां संस्करण बैंकाक में शुरू किया गया |
  • थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयाण चान-ओ-चा ने शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया |
  • भारतीय प्रधानमंत्री 3 और 4 नवंबर को इस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे |
  • इसकी थीम Advancing Partnership for sustainability


2.आईएसए फ्रेमवर्क के लिए इरिट्रिया, सेंट किटिस और नेविस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए |
  • नई दिल्ली में दो नए देशों इरीट्रिया और सेंट किटिस और नेविस ने अपनी दूसरी विधानसभा में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए है |
  • अभी तक आईएसए फ्रेमवर्क समझौते पर 83 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं |
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता को 175 गीगावाट तक करने का लक्ष्य रखा है |



3.भारत और जापान के बीच सैन्य अभ्यास 'धर्म गार्जियन' मिज़ोरम में पूरा हुआ |
  • 'धर्म गार्जियन' के रूप में नामित वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का दूसरा संस्करण मिजोरम में किया गया |
  • इसमें भारतीय और जापानी सेना ने भाग लिया |
  • यह मिजोरम में काउंटर इंसर्जेंसी एंड जंगल वारफेयर स्कूल (CIJWS) वैरेंगटे पर समाप्त हुआ |
  • इसका उद्देश्य पर्वतीय इलाकों में आतंकवाद रोधी अभियानों में प्रतियोगियों को प्रशिक्षित करना था |


4.कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग पर एक कानून बनाने वाला तमिलनाडु पहला बन गया है |
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ कृषि उपज और पशुधन संविदा खेती और सेवा (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की है |
  • इस प्रकार का कानून बनाने वाला तमिलनाडु पहला राज्य बना है |
  • कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव के दौरान यह कानून किसानों के हितों की रक्षा करेगा |



5.बहुभाषी राइटर्स मीट की मेजबानी अरुणाचल प्रदेश के द्वारा की जाएगी |
  • पूर्वी सियांग जिले के सबसे पुराने टाउन पासीघाट में बहुभाषी राइटर्स मीट की मेजबानी अरुणाचल प्रदेश
  • के द्वारा की जाएगी |
  • यह कार्यक्रम दो दिवसीय है |
  • इसका आयोजन कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री के ऑडिटोरियम में होगा |
  • साहित्य अकादमी इटानगर इस बैठक की मेजबानी कर रहा है |


6.धार्मिक उत्सव छठ त्यौहार शुरू हुआ |
  • यह चार दिवसीय शुभ छठ पर्व है |
  • इसमें सूर्य देव की पूजा नहाय खाय भक्तों के अनुष्ठान के साथ शुरू की जाती है |
  • इसमें विशेष रूप से राज्य की महिलाएं गंगा और अन्य नदियों, तालाबों और जल निकायों में पवित्र स्नान करती हैं |
  • फिर वह अरवा चावल और लौकी को प्रसाद के रूप में ग्रहण करती है |




 Quick Current Affairs 01 November 2019 in Hindi


1.विश्व का पहला ब्लॉकचेन-आधारित कार्बन ट्रेडिंग एक्सचेंज सिंगापुर में खोला गया |
  • विश्व का पहला  ब्लॉकचेन-आधारित कार्बन ट्रेडिंग एक्सचेंज  AirCarbon Pte के द्वारा लॉन्च किया गया |
  • यह एयरलाइंस और अन्य कॉर्पोरेट खरीदारों को कार्बन ऑफसेट क्रेडिट द्वारा समर्थित टोकन खरीदने के लिए अनुमति प्रदान करेगा |
  • यह पूर्ण रूप से 2020 में शुरू हो सकेगा |
  • कार्बन-शमन परियोजनाओं के पंजीकरण की लागत के लिए यह वित्त प्रदान करेगा |

2.राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर 2019 को मनाया गया |
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है |
  • यह प्रति वर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता है |
  • सरदार वल्लभभाई पटेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया |
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 से मनाया जा रहा है |

Read: कैसे बनाये अच्छी Communication Skills

3.ब्राजील के मानव दूध बैंक के मॉडल को भारत द्वारा अपनाया जायेगा |
  • भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक 70 प्रतिशत शिशुओं को स्तन के दूध तक पहुंच बनाने का लक्ष्य बनाया है |
  • इसके लक्ष्य को भविष्य में 100 फीसदी किया जाएगा |
  • भारत ने मानव दूध बैंक के क्षेत्र में ब्राजील की सफलता से प्रेरणा प्राप्त की है |

4.जम्मू और कश्मीर को विभाजित किया गया |
  • जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है |
  • यह विभाजन 31 अक्टूबर से लागू हो चुका है |
  • गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू और कश्मीर का नया उपराज्यपाल (LG) नियुक्त किया गया है |
  • आर के माथुर को लद्दाख के एलजी के रूप में नियुक्त किया गया है |

Read: Last Minute Tips For प्रतियोगी परीक्षा

5.गुरु नानक की 550 वीं जयंती पर एयर इंडिया ने 'एक ओंकार' चिन्ह प्रदर्शित किया |
  • यह गुरु नानक की 550 वीं जयंती पर दर्शाया गया |
  • एयर इंडिया ने अपने एक विमान की पूंछ पर सिख धार्मिक प्रतीक 'एक ओंकार' का चित्रण किया है |
  • मुंबई-अमृतसर-स्टैनस्टेड मार्ग पर एयर इंडिया सप्ताह में तीन बार अपने विमान उड़ाएगा |

6.आयुर्वेद शिखर सम्मेलन का उद्घाटन केरल के राज्यपाल के द्वारा किया गया |
  • वैश्विक आयुर्वेद शिखर सम्मेलन 2019’ का आयोजन कोच्चि में किया जा रहा है |
  • यह तीसरा संस्करण है |
  • इसमें SAARC, GCC और अफ्रीकी देशों के 400 से अधिक उद्योग के नेता और प्रतिनिधि सम्मिलित हो रहे है |
  • केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के द्वारा शिखर सम्मेलन का उद्धघाटन किया गया |

Read: कैसे Personality Develop करे

ऐसे ही डेली करंट अफेयर्सआर्टिकलप्रतियोगिता दर्पण मैगजीनसामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |

Read:  कैसे करे उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज़ - जानिये

Read: कैसे पाये मनपसंद सरकारी नौकरी

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box