-->

Jan 7, 2017

Current Affairs 7 Jan 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 7 Jan 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.कौन-सा महोत्सव 10 जनवरी से लेकर 16 फरवरी, 2017 तक कंबोडिया में आयोजित किया जाएगा ?
उत्तर - ‘भारत महोत्सव’ |

2.किस देश ने स्‍मार्ट सिटी के रूप में चेन्‍नई, अहमदाबाद और वाराणसी के विकास कार्यों से जुड़ने का निर्णय लिया है ?
उत्तर - जापान ने |

3.दो दिवसीय असम बायोटेक कॉन्क्लेव गुवाहाटी में कब शुरू हो गया है ?
उत्तर - 5 जनवरी को |

4.देश के किस बैंक ने शाखा रहित बैंकिंग की और कदम बढाते हुए एसबीआई डिजी बैंक शुरू करने का फैसला किया है ?
उत्तर - सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने |

5.निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक ने महिने भर चलने वाला केबीएल सुरक्षा अभियान शुरु किया है। यह कब तक चलेगा ?
उत्तर - 31 जनवरी तक |

6.किसने देश में मौजूदा खेल संचालन रूपरेखा और खेल शासन से संबंधित मुद्दों के अध्‍ययन के लिए एक समिति के गठन का फैसला किया है ?
उत्तर - केंद्र सरकार ने  |


7.चौथे यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड के लिए किस अभिनेता को चुना गया है, यह चयन चार सदस्यों की जूरी, यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा, डॉ.टी सुब्बारामी, पदमिनी कोल्हापुरी और बोनी कपूर ने किया है ?
उत्तर - अभिनेता शाहरुख खान को |

8.भारतीय महिला टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए सिलिगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में बांग्लादेश को 3-1 से हराकर लगातार चौथी बार कौन-सा खिताब जीत लिया ?
उत्तर - सैफ महिला फुटबाल चैम्पियनशिप का खिताब |

9.ऑस्ट्रेलिया के किस पूर्व क्रिकेटर को पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है ?
उत्तर - आर्थर मोरिस को |

10.बॉलीवुड के किस दिग्गज अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया ,वे  66 साल के थे ?
उत्तर - अभिनेता ओम पुरी का |

11.नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किस पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया ?
उत्तर - पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर |

12. 104वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 3 जनवरी 2017 को किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन का यह नवीनतम संस्करण कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर - तिरुपति (आन्ध्र प्रदेश) |


13.सिखों के दसवें गुरू – गुरू गोबिन्द सिंह की किस ऐतिहासिक जयंती से सम्बन्धित कार्यक्रमों का समापन 5 जनवरी 2017 को भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला के रूप में हुआ?
उत्तर - 350वीं |

14. 4 जनवरी 2017 को किसने संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया?
उत्तर - प्रो. डेविड आर. सियेम्लेह |

15.दिग्गज इंटरनेट कम्पनी गूगल ने भारत के लघु एवं मध्यम व्यवसायों को इंटरनेट की मदद से उद्यमिता को विस्तारित करने के उद्देश्य से कौन से दो नए प्रयास शुरू करने की घोषणा 4 जनवरी 2017 को की?
उत्तर - “डिज़िटल अनलॉक्ड” और “माई बिज़नेस वेबसाइट्स” |

26.किस भारतीय मूल के ट्रस्टी को दुनिया की सबसे बड़ी तथा शक्तिशाली परोपकारी संस्था के रूप में जानी जाने वाली अमेरिका की रॉकफेलर फाउण्डेशन का अगला अध्यक्ष 5 जनवरी 2017 को नियुक्त किया गया?
उत्तर - राजीव जे. शाह  |

17.दक्षिण कोरिया के बान की-मून का संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का 10 वर्ष लम्बा कार्यकाल कब समाप्त हो गया ?
उत्तर - 31 दिसम्बर 2016 को  |


18.भारतीय स्टेट बैंक ने कब से अपने 1-वर्षीय समयावधि के ऋण इन्स्ट्रूमेण्ट्स पर लागू लेण्डिंग दर को 8.9% से 0.9% घटाकर 8.0% कर दिया ?
उत्तर - 1 जनवरी 2017 से |

19.भूतपूर्व संचार मंत्री 43-वर्षीय सोरिन ग्रिनडियानु को वर्ष 2016 की समाप्ति में  कहाँ का अगला प्रधानमंत्री नामित किया गया है ?
उत्तर - रोमानिया का |

20.भारत इंटरफेस फॉर मनी केन्द्र सरकार द्वारा डिज़िटल भुगतान करने के लिए तैयार किया गया बिलकुल नया एप्लीकेशन है जिसे 30 दिसम्बर 2016 को किसके द्वारा लाँच किया गया ?
उत्तर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने |

21.भारत की अब तक की सबसे शक्तिशाली परमाणु क्षमता से सम्पन्न किस मिसाइल का सफल परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने 26 दिसम्बर 2016 को ओडीशा के तट पर स्थित कलाम द्वीप से किया गया ?
उत्तर - अग्नि-5 का |

22.देश के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान के रूप में विख्यात ज्ञानपीठ पुरस्कार का वर्ष 2016 का सम्मान सुप्रसिद्ध किस बांग्ला साहित्यकार को प्रदान किया जायेगा ?
उत्तर - शंखा घोष को |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box