1.किस देश के
सुप्रसिद्ध लेखकों में से एक अमिश त्रिपाठी ने अपनी नवीनतम पुस्तक इमोर्टल इंडिया
में समकालीन मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण
साझा किया हैं ?
उत्तर - भारत के |
2.किस देश के नागरिक
उड्डयन प्रशासन ने शंघाई में नागरिकों के लिए देश का पहला ड्रोन बेस खोलने की
घोषणा की है ?
उत्तर - चीन के |
3.व्यापार और जलवायु
परिवर्तन शिखर सम्मेलन (बीसीएस) 2017 को
किसने संबोधित किया ?
उत्तर - केन्द्रीय पर्यावरण वन और
जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने |
4.वार्षिक ‘राजस्व
ज्ञान संगम 2017’ सम्मेलन का नई दिल्ली
में किसने उद्घाटन किया ?
उत्तर - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
ने |
5.राष्ट्रीय पोषण
सप्ताह पूरे देश में कब से कब तक मनाया जाएगा ?
उत्तर - 1 से 7
सितम्बर तक |
6.इस साल जुलाई में देश
के आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं ?
उत्तर - 2.4 प्रतिशत |
7.केंद्रीय वित्त
मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कितने प्रतिशत
जीडीपी वृद्धि दर चिंता का विषय है और यह अर्थव्यवस्था के लिये चुनौती है ?
उत्तर - 5.7 प्रतिशत |
8.पूर्व गृह सचिव राजीव
महर्षि भारत में किस पद पर नियुक्त किये गये है ?
उत्तर - नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
(सीएजी) |
9.भारत का चुनाव आयुक्त
हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है ?
उत्तर - पूर्व नौकरशाह सुनील अरोड़ा
को |
10.किस संस्था ने
पीएसएलवी सी 39 राकेट के माध्यम से
आईआरएनएसएस -1 एच को प्रक्षेपित किया,
लेकिन
यह असफल रहा ?
उत्तर - इसरो ने |
11.किसने दिल्ली बुक
मेले में विभिन्न श्रेणियों में पुस्तक उत्पादन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार
प्रदान किये ?
उत्तर - संस्कृति और पर्यटन राज्य
मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ महेश शर्मा ने |
12.भारत और किस देश ने
संयुक्त रूप से विकसित देशों द्वारा दी जाने वाली कृषि सब्सिडी को व्यापार बिगाडऩे
वाली सबसे सबसे खराब व्यवस्था बताते हुए विश्व व्यापार संगठन से इसे वापस लिए जाने
की मांग की है ?
उत्तर - चीन ने |
13.केंद्रीय सामाजिक
न्याय और अधिकारिता मंत्री, थावरचंद
गहलोत ने किस राज्य में एक योजना प्रारंभ
की, जो बीपीएल श्रेणी से
संबंधित वरिष्ठ नागरिकों के लिए भौतिक सहायता और सहायक-जीवित उपकरण प्रदान करेगी ?
उत्तर - गुजरात में |
14.खेल मंत्रालय ने
कितने सदस्यों की अधिकार प्राप्त संचालन समिति के गठन को मंजूरी दे दी है ?
उत्तर - 13 सदस्यों की |
15.पर्यावरण मंत्रालय
पर्यावरण जागरूकता पहल शुरू करेगा, जिसके
तहत राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता किस नाम से आयोजित की जाएगी ?
उत्तर - “प्रकृति
खोज” |
16.साब,
अदानी
ने किस लिए समझौता किया ?
उत्तर - रक्षा विनिर्माण के |
17.दुनिया के सबसे
शक्तिशाली एक्सरे लेजर का किसने खुलासा किया ?
उत्तर - यूरोप ने |
18.हाल ही में किसे
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया ?
उत्तर - रिलायंस फाउंडेशन को |
19.भारतीय बैडमिंटन के
किन खिलाडियों ने बीडब्ल्यूएफ की नवीनतम रैंकिंग में उछाल लगायी ?
उत्तर - साइना नेहवाल और किदंबी
श्रीकांत ने |
20.किस राज्य की पूरी
आबादी के लिए चिकित्सा लाभ सुनिश्चित करने के लिए, राज्य
सरकार ने सभी स्वास्थ्य योजनाओं को मिलाकर और 1.4
करोड़ परिवारों को एकीकृत करने के लिए एकीकृत ‘आरोग्य
भाग्य’ का शुभारंभ करने का
निर्णय लिया है ?
उत्तर - कर्नाटक की |
21.भारत का पहला विश्व
धरोहर शहर प्रमाण पत्र किस शहर को मिला ?
उत्तर - अहमदाबाद शहर को |
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, Write in Comment Box