-->

Dec 29, 2015

सुबह उठने की आदत कैसे डाले - जानिये

सुबह उठने की आदत कैसे डाले - जानिये

सुबह उठने की आदत सफलता प्राप्ति  के लिए बहुत ही आवश्यक है | हमारे सभी बड़े और बुजुर्ग बचपन से ही सिखाते आये है की सुबह जल्दी उठना चाहिए | 

हममे से अधिकतर लोगो का प्रयास भी रहा होगा की जल्दी कैसे उठा जाये , कुछ लोग इस प्रयास में सफल भी हुए होंगे , परन्तु ज्यादातर लोगो के हाथ निराशा ही लगी होगी |




कुछ महत्व पूर्ण बातो को ध्यान में रखकर सुबह जल्दी उठने में सफलता प्राप्त की जा सकती है | इस article के माध्यम से हम आपको कुछ महत्व पूर्ण बाते बतायंगे जिसके द्वारा आप जरूर सुबह उठने में सफलता प्राप्त करेंगे|

सुबह उठने की आदत कैसे डाले-

It is well to be up before daybreak, for such habits contribute to health, wealth, and wisdom.  -Aristotle

सूर्योदय  होने  से  पहले  उठाना  अच्छा  होता  है , ऐसी  आदत  आपको  स्वस्थ , समृद्ध  और  बुद्धिमान  बनती  है -  अरस्तु                                                                                                                                                        
सुबह उठने की आदत किसी में पैदाइशी  नही होती है , जिन लोगो में ये आदत होती है उन लोगो को बचपन से ही जल्दी उठने के लिए सिखाया गया या फिर उन्होंने ने नियमानुसार समय के साथ यह आदत डाली | सुबह उठने के लिए कुछ गतिविधिया दी गई है जिनका प्रयोग करके सुबह जल्दी उठने में आसानी होगी | सुबह जल्दी उठने की कुछ गतिविधिया अग्रलिखित  है -

निश्चित समय सारणी-       
       
जल्दी उठने के लिए सर्वप्रथम हमारा  time table ठीक होना चाहिए | बिना सही समय सारणी के हम कभी भी जल्दी उठने की आदत नही डाल सकते है | सभी कार्यो के लिए यदि टाइम टेबल बना लिया जाये तो जल्दी उठने की आदत अपने आप पर पड़ जाएगी और सभी कार्य समयानुसार होने लगेंगे | किसी भी कार्य में सफलता के लिए समय सारणी का होना अति आवश्यक है |

सोने का समय -

सोने के लिए तब तक नही जाना चाहिए जब तक की नींद न आने लगे क्योंकि जब नींद आने लगती है तब बिस्तर में जाने से तुरंत नींद आ जाती है | अगर हम नींद न आने पर बिस्तर में पहले चले जाते है तो हम बिस्तर में उलटते पलटते रहते है और कभी - कभी हम किसी सोच में भी पड़ जाते है जब हमे नींद नही आती है |

सोने के पहले अलार्म भी लगाना जरूरी होता है क्योकि कभी - कभी हमारी नींद खुल नही पाती जिसमे अलार्म हमारी मदद करता है और हम समय से उठ जाते है |

उठने का समय -

हमारा प्रतिदिन उठने का समय सुनिश्चित होना चाहिए | समय से न उठने पर हमारी दिनचर्या पर सबसे ज्यादा  असर पड़ता है | सोने का समय सुनिश्चित न हो परन्तु उठने का समय प्रतिदिन का एक ही होना आवश्यक है |

सोने आप  तभी  जाइये  जब  आपको  सच -मुच  बहुत  नीद  आ रही  हो  और  हर  दिन  एक  निश्चित  समय  पर  उठिए , जिससे आप अपने सभी कार्य समय से कर सकेंगे | आप हफ्ते के सभी दिनों में एक ही समय पर उठिए क्योकि अगर आप हफ्ते में एक भी दिन का समय खराब करेंगे  तो आपके हफ्ते के और दिनों पर इसका प्रभाव पड़ेगा | सुबह जल्दी उठने से स्वस्थ्य भी ठीक रहता है |

इसी प्रकार के ढेरो मोटिवेशनल आर्टिकल, करियर टिप्स एजुकेशनल न्यूज़ हमारे पोर्टल sarkarinaukricareer.in पर उपलब्ध हैं, आप अपने विचार हमसे साझा भी कर सकते हैं और साथ ही साथ अगर आपके भी मन में भी कोई सवाल करियर सम्बंधित है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर पूछिये, आपकी प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को जरूर like करे  |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box