-->

Apr 26, 2017

Current Affairs 26 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 26 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.एक सरकारी चीनी कंपनी 40 वर्षों की अवधि के लिए पाकिस्तान के रणनीतिक किस बंदरगाह के संचालन को संभालेगी ?
उत्तर - ग्वादर बंदरगाह के |

2.भारत का सैन्य खर्च 2016 में कितने प्रतिशत बढ़कर 55.9 बिलियन डॉलर हो गया, जिससे यह दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाला देश बनाया गया है ?
उत्तर - 8.5 प्रतिशत |

3.भारतीय नौसेना ने दो नौसेनाओं के बीच युद्ध समन्वय को और गहरा करने के लिए भूमध्य सागर में किस सेना के साथ संयुक्त समुद्री अभ्यास शुरू किया है ?
उत्तर - फ्रेंच नौसेना के साथ |

4.विश्व मलेरिया दिवस हर साल कब विश्व स्तर पर मनाया जाता है ?
उत्तर - 25 अप्रैल को |

5.राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस भारत में राष्ट्रीय दिवस है यह पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 24 अप्रैल को |

6.कहाँ पर 200 करोड़ रुपये का सौर ऊर्जा संयंत्र  रेलवे स्थापित करेगा ?
उत्तर - भिलाई में |


7. 80वें बंगाल फिल्म पत्रकार एसोसिएशन (बीएफजेए) पुरस्कारों में किसे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिला ?
उत्तर - वयोवृद्ध अभिनेत्री मौसमी चटर्जी को |

8.जाने-माने फिल्म निर्देशक और फिल्म अभिनेता श्री कासीनधुनी विश्वनाथ को 2016 के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ?
उत्तर - 48वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से |

9.कौन दूसरे गोल्फ इंडस्ट्री एसोसिएशन (जीआईए) पुरस्कारों में विजेता रहे हैं ?
उत्तर - एसएसपी चौरसिया और अदिति अशोक |

10.फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में 23 अप्रैल 2017 को आयोजित पहले चरण में कौन से दो नेता अपना स्थान अंतिम चरण में बनाने में सफल रहे?
उत्तर - एमेनुअल मेक्रों और मरीन ले पे |

11.भारत में फिल्मों के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए दिया जाने वाले दादा साहेब फाल्के पुरस्कार  का वर्ष 2016 का संस्करण किसे प्रदान करने की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 24 अप्रैल 2017 को की?
उत्तर - के. विश्वनाथ |


12.कौन सी संस्था इस वर्ष से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन करेगी, जिसके बारे में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने 25 अप्रैल 2017 को स्थिति स्पष्ट की?
उत्तर - केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड |

13. 24 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार भारत का पहला समुद्री रोपवे किन दो स्थलों के बीच स्थापित किया जायेगा?
उत्तर - मुम्बई और एलीफेंटा द्वीप |

14.नासा की उस महिला अंतरिक्ष यात्री का क्या नाम है जिन्होंने 24 अप्रैल 2017 को किसी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में सर्वाधिक दिन बिताने का कीर्तिमान स्थापित किया?
उत्तर - पेगी व्हिटसन |

15.किस देश ने 20 अप्रैल 2017 को पहला मालवाहक अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया ?
उत्तर - चीन |

16.वीडियो गेमिंग को किस वर्ष के लिए एशियाई खेलो में एक पूर्ण खेल के रूप में शामिल किया गया ?
उत्तर - 2022 |


17.किस राज्य सरकार ने अगले पेराई सत्र से गन्ना कीमत निर्धारण नीति बदलने का निर्णय लिया है ?
उत्तर - उत्तर प्रदेश |

18.उच्चतम न्यायालय ने पति के वेतन का कितने प्रतिशत हिस्सा परित्यक्ता पत्नी के भरण पोषण हेतु निर्धारण किया ?
उत्तर - 25% |

19.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के किस ड्रीम प्रोजेक्ट की जांच के आदेश दिए  ?
उत्तर - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे |

20.किस प्रदेश में आबकारी नियमों में बदलाव किये गए , जिसके तहत शराब की दुकाने मात्र छह घंटे ही खोली जाएंगी ?
उत्तर - उत्तराखंड |

21.केंद्रीय निर्वाचन आयोग को जुलाई महीने में नई पेपरट्रेल मशीने कितनी दिए जाने की घोषणा की गई ?
उत्तर - तीस हजार |

22. 2017 के गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार के लिए किस भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता को नामित किया गया है जिससे वे यह प्रतिष्ठित पर्यावरण पुरस्कार जीतने वाले छठे भारतीय बन गए हैं?
उत्तर - प्रफुल्ल समंत्र  |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box