-->

Apr 27, 2017

Current Affairs 27 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 27 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.भारत का पहला और सबसे लंबा रोपवे मुंबई से एलीफेंटा द्वीप को कहाँ जोडेगा ?
उत्तर - अरब सागर में |

2.केन्द्र सरकार किस प्रदेश में दिव्यांगों के लिए एक केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करेगी ?
उत्तर - उत्तर प्रदेश में |

3.किसने खरीफ अभियान 2017 सम्मेलन का उद्घाटन किया ?
उत्तर - राधा मोहन सिंह ने |

4.निजी क्षेत्र के किस ऋणदाता बैंक ने पैसाबाज़ार.कॉम के साथ गठबंधन की घोषणा की है जिसके तहत बैंक इसके मौजूदा ग्राहकों को सशर्त रूप से स्वीकृत ऋण प्रदान करेगा ?
उत्तर - यस बैंक ने |

5.किसने हाल ही में माइक्रोफाइनांस क्लाइंट के लिए वित्तीय साक्षरता ऐप लॉन्च किया ?
उत्तर - MFIN ने |

6.किस एयरपोर्ट को हाल ही में ‘गोल्डन पीकॉक बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 2017’ प्राप्त हुआ ?
उत्तर - जीएमआर एयरपोर्ट |


7.डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में विश्वविद्यालय के 29 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान किसे डी लिट डिग्री से सम्मानित किया गया ?
उत्तर - राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को |

8.भारत ने यूएस ओपन कराटे चैम्पियनशिप में कितने पदक जीते ?
उत्तर - 16 पदक |

9.मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने किसे मानद आजीवन सदस्यता देने की पेशकश की है ?
उत्तर - भारतीय महिला टेस्ट टीम की पूर्व कप्तान संध्या अग्रवाल को  |

10.किस भरतीय पुरुष खिलाडी ने मोंटे कार्लो टेनिस टूर्नामेंट मास्टर्स का युगल ख़िताब जीता ?
उत्तर - रोहन बोपन्ना |

11.पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में गर्मी से भारत में कितने लोगो की मौत हुई ?
उत्तर - 1600 |

12.हाल ही में किसे पीसी चन्द्रा पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर - कैलाश सत्यार्थी |


13.हाल ही में पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण सेल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भारत विश्व में किस स्थान पर एलपीजी आयातक देश बन गया है ?
उत्तर - दूसरा |

14.राष्ट्रीय पंचयती राज दिवस के अवसर पर किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ?
उत्तर - उत्तर प्रदेश |

15.विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अली मोहम्मद नाइक का हाल ही में निधन हो गया वे किस राज्य से संबंधित थे ?
उत्तर - जम्मू कश्मीर |

16.आईआईएससी टीम के वैज्ञानिकों ने किस विटामिन से जीवाणुओं को मारने की विधि का पता लगाया ?
उत्तर - विटामिन सी |

17.किस देश ने ईरान में हैवी वाटर रिएक्टर को एक नया डिजाइन लेने के लिए अनुबंध किया है ?
उत्तर - चीन |

18.जी-20 देशो के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक किस शहर में आयोजित की जा रही है ?
उत्तर - वाशिंगटन डीसी |


19.प्रथम 'भारत इंडोनेशिया ऊर्जा फोरम' किस शहर में सम्पन्न हुआ ?
उत्तर - जकार्ता |

20.विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 23 अप्रैल |

21.कौन-सा राज्य उजाला स्कीम के अंतर्गत एक करोड़ एलईडी वितरण करने वाला भारत का 12वा राज्य बना ?
उत्तर - ओडिशा |

22.किस प्रदेश के पुननिर्मित एसआईपीबी ने दो परियोजनाओं की स्थापना के लिए मंजूरी प्रदान की ?
उत्तर - आंध्र प्रदेश |

23.पंजाब के किस मंत्री ने पीड़ित किसानो को अपनी कमाई से 24 लाख रूपये देने का निर्णय लिया ?
उत्तर - नवजोत सिंह सिद्धू |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box