-->

May 13, 2017

Current Affairs 13 May 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 13 May 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.सेविल्स टेक शहर सूचकांक में किस शहर को दुनिया के सबसे सस्ते तकनीकी शहर का नाम दिया गया है ?
उत्तर - बेंगलुरू को |

2.चुनाव आयोग ने मतदाताओं की चुनाव संबंधी की शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन सेवा शुरू की है, वह नम्बर क्या है ?
उत्तर - 1800111950 |

3.केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह ने किस सेवा का लोकापर्ण किया  ?
उत्तर - ई- कृषि संवाद का |

4.किसने हाल ही में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के शिकायत निवारण के लिए गृह मामले मंत्रालय (एमएचए) मोबाइल ऐप्लीकेशन लांच किया ?
उत्तर - केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने |

5.समग्र विकास के लिए उत्तर प्रदेश के साथ भागीदारी कौन करेगा ?
उत्तर - नीति आयोग |

6.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है ?
उत्तर - 11 मई |


7.हाल ही में किस देश ने अगले तीन-चार वर्षों में अंटार्कटिका में मैत्री अनुसंधान केंद्र की जगह एक स्थाई अनुसंधान केंद्र बनाने का निर्णय लिया है ?
उत्तर - भारत ने |

8. LIC हाउसिंग फाइनेंस ग्राहकों के लिए किस नाम से एक नई स्कीम लॉन्च की है ?
उत्तर - उत्पाद गृह सिद्धि |

9.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो जीटरस ने ब्रिटेन के अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग के प्रमुख का नाम क्या है जिन्हे संयुक्त राष्ट्र ह्यूमनिटेरियन का प्रमुख नियुक्त करने का निर्णय लिया है ?
उत्तर - मार्क लोकॉक को |

10.हाल ही में किसने नई दिल्‍ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय में सचिव का पदभार संभाला ?
उत्तर - सुश्री लीना नायर ने |

11.आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर ग्लोबल कॉर्पोरेट सिटीजनशिप के लिए किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं ?
उत्तर - वुडरो विल्सन पुरस्कार से |


12. 8 मई 2017 को वामपंथी चरमपंथ की स्थिति की समीक्षा के लिए हुई बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में व्याप्त नक्सलवाद की समस्या को सुलझाने के लिए कौन सा नया सिद्धांत   प्रतिपादित किया?
उत्तर - “समाधान” |

13.केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने 8 मई 2017 को अपने माओ-रोधी कूटनीतिक कमान मुख्यालय को स्थानांतरित कर रायपुर में स्थापित करने की घोषणा की। यह मुख्यालय अभी तक कहाँ स्थित था?
उत्तर - कोलकाता |

14.भारत को मई 2017 के दौरान संयुक्त राष्ट्र के किस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष के रूप में चुना गया?
उत्तर - यूएन-हैबिटैट |

15. 9 मई 2017 को कौन दक्षिण कोरिया का नया राष्ट्रपति बन गया?
उत्तर - मून जे-इन |

16.सर्वोच्च न्यायालय में 10 मई 2017 को शुरू की गई नई अत्याधुनिक डिज़िटल फाइलिंग प्रणाली  का क्या नाम है?
उत्तर - “इंटीग्रेटेड केस मैनेजमेण्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम” |


17.केन्द्र सरकार ने किसे देश का अगला रक्षा सचिव नियुक्तकरने की घोषणा 10 मई 2017 को की?
उत्तर - संजय मित्रा |

18.भारतीय स्टेट बैंक ने अपने एसबीआई बडी एप्लीकेशन के प्रयोगकर्ताओं द्वारा की गई प्रत्येक एटीएम निकासी पर कितना शुल्क लगाने की घोषणा 10 मई 2017 को की?
उत्तर - रु. 25 प्रति निकासी |

19.एस.एस. चन्द्रमौलि की सुप्र-हिट फिल्म “बाहुबली-2: द कन्क्लूज़न” ने भारतीय फिल्मों के इतिहास में कौन सा मुकाम अपनी रिलीज़ के मात्र 10 दिन के भीतर हासिल कर लिया?
उत्तर - यह 1,000 करोड़ रुपए का व्यवसाय करने वाली पहली भारतीय फिल्म हो गई |

20.सोसाइटी ऑफ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स द्वारा मई 2017 में जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में कौन-सा देश 1.77 करोड़ दुपहिया वाहन बेचकर इस वर्ष 1.68 करोड़ दुपहिया वाहन बेचने वाले चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा दुपहिया बाजार बनकर उभरा है ?
उत्तर - भारत |

21.भारतीय स्टेट बैंक ने 8 मई 2017 को गृह-ऋण लेने वाले नए ग्राहकों को 30 लाख रुपए तक के गृह-ऋण पर ब्याज दर में कितने आधार-अंकों की कटौती की घोषणा की?
उत्तर - 25 आधार अंक |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box