1.श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
बंडारू दत्तात्रेय, G-20 श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल
का नेतृत्व करेंगे, जो कि 18-19 मई, 2017 को कहाँ पर आयोजित होगी ?
उत्तर - जर्मनी के बेड न्युनेहर में |
2.ब्रिटेन की एकाउंटेंट कंपनी ईआई द्वारा की गई
एक रिपोर्ट के मुताबिक कौन-सा देश अमेरिका से आगे निकल कर अक्षय ऊर्जा निवेश के लिए
चीन के बाद दूसरा सबसे आकर्षक देश बन गया है ?
उत्तर - भारत |
3.भारत और फिलिस्तीन के बीच कितने समझौता ज्ञापनों
पर हस्ताक्षर किये गए ?
उत्तर - 5 समझौता ज्ञापनों पर |
4.हाल ही में किसने कहा है कि पानीपत में
1,500 करोड़ रुपये की लागत से 75 एकड़ जमीन पर एक प्लास्टिक पार्क स्थापित किया जाएगा,
जबकि एक फार्मा पार्क को करनाल में 100 एकड़ जमीन पर स्थापित किया जाएगा ?
उत्तर - केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने
|
5.फोर्ब्स की ‘ग्लोबल गेम चैंजर्स’ सूची में सबसे
आगे कौन हैं जो अपने उद्योगों और दुनियाभर के अरबों लोगों के जीवन को बदल रहे हैं
?
उत्तर - रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन
मुकेश अंबानी |
6.श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
बंडारू दत्तात्रेय ने बेंगलुरू में ईपीएफओ के नागरिक चार्टर 2017 और किस प्रबंधन प्रणाली
की शुरुआत की ?
उत्तर - ई-कोर्ट प्रबंधन प्रणाली की
|
7.राष्ट्रीय डेंगू दिवस हर साल कब स्वास्थ्य एवं
परिवार कल्याण मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा द्वारा मनाया जाता है ?
उत्तर - 16 मई को |
8.भारत के अग्रणी डिजिटल वॉलेट प्लेयर पेटीएम ने
किसे पेटीएम पेमेंट्स बैंक की नई सीईओ नियुक्त किया ?
उत्तर - रेनु सत्ती |
9.नर्मदा नदी के संरक्षण तथा इसे स्वच्छ रखने के
लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “नर्मदा सेवा यात्रा” की समाप्ति के अवसर पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्रयास को एक व्यापक रूप देते हुए इसे 15 मई
2017 को एक मिशन के रूप में लाँच किया। इस मिशन का नाम क्या है?
उत्तर - “नर्मदा सेवा मिशन” |
10.फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों ने किसे
देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया?
उत्तर - एडुअर्ड फिलिप |
11.भारतीय टीम ने महिला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय
मैचों में पहले विकेट के लिए साझेदारी का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जिसकी बदौलत
भारत ने चतुष्कोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के एक मैच में आयरलैण्ड को 249 के भारी अंतर
से पराजित किया। इस विश्व रिकॉर्ड साझेदारी में शामिल जोड़ी कौन सी थी?
उत्तर - दीप्ति शर्मा और पूनम राउत |
12.पाकिस्तान के खिलाफ कुलभूषण जाधव मामले में
अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में भारतीय पक्ष की पैरवी कौन सा सुप्रसिद्ध वकील कर रहा है?
उत्तर - हरीश साल्वे |
13.मई माह के दूसरे सप्ताह में पाकिस्तान के किस
प्रान्त में हुए बम विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई ?
उत्तर - बलूचिस्तान |
14.आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना ने कौन-सा एक्शन
प्लान तैयार किया ?
उत्तर - आबादी में घेरो, जंगल में मारो
|
15.किस देश ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संघठनो को
प्रतिबंधित किया है ?
उत्तर - अमेरिका |
16.रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनो पर सस्ती दवाइयों
हेतु जन औषधि स्टोर खोलने की घोषणा की , इस योजना के अंतर्गत
कितने स्टोर खोले जायेंगे ?
उत्तर - 1000 |
17.दिल्ली मेट्रो, रिलाइंस इंफ़्रा को कितने करोड़
का मुआवजा देगा ?.
उत्तर - 2950 करोड़ |
18.राष्ट्रपति ने कितनी नर्सों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस
नाइटिंगल पुरस्कार से सम्मानित किया ?
उत्तर - 35 नर्स |
19.चुनाव आयोग भविष्य में अब कोई भी चुनाव ईवीएम
के स्थान पर किस मशीन से कराएगा ?
उत्तर - वीवीपैट |
20.हाल ही में किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक को जवाहर
लाल नेहरू यूनिवर्सिटी का चांसलर नियुक्त किया ?
उत्तर - वी के सारस्वत |
21.विश्व में कई देशों पर साइबर हमले हुए , इस
हमले में सौ से अधिक देशो में कम्प्यूटर ठप हो गए , इस वायरस का नाम क्या है ?
उत्तर - रैनसमवेयर |
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, Write in Comment Box