-->

Oct 25, 2017

Current Affairs 25 Oct 2017 - Read in Hindi PDF Download


Current Affairs 25 Oct 2017 - Read in Hindi PDF Download 
1.जम्मू व कश्मीर समस्या को सुलझाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केन्द्र सरकार ने 23 अक्टूबर 2017 को किसे राज्य के तमाम पक्षों से बातचीन करने के लिए केन्द्र सरकार का वार्ताकार नियुक्त किया?
उत्तर - दिनेश्वर शर्मा |

2.अक्टूबर 2017 के दौरान केन्द्र सरकार ने बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं में तय सीमा से अधिक के नकदी लेन-देन के लिए असली आईडी प्रमाणों को दिखाना अनिवार्य कर दिया है ताकि लोग फर्जी दस्तावेजों को दिखा कर काले धन को सफेद न कर सकें। नकदी लेन-देन की यह तय सीमा क्या है?
उत्तर - 50,000 रुपए |

3.स्मार्ट शहरों को दक्षता प्रदान करने के लिए स्थापित देश का पहला प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र 23 अक्टूबर 2017 को कहाँ खोला गया?
उत्तर - नई दिल्ली |

4. 23 अक्टूबर 2017 को किसे हांग-कांग एण्ड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के भारतीय परिचालन का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया?
उत्तर - जयंत रिख्ये |

5.देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) नवी कहाँ पर नवाचार केंद्र का निर्माण करेगा ?
उत्तर - मुंबई में |


6.एचएसबीसी (हांगकॉन्ग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन) ने वास्तविक समय के आधार पर अपने व्यापार लेनदेन की स्थिति को ट्रैक करने में ग्राहकों की सहायता हेतु किस मोबाइल ऐप को लॉन्च करने की घोषणा की ?
उत्तर - ट्रेड ट्रांजैक्शन ट्रैकर |

7.पेशेवर नेटवर्किंग कंपनी लिंक्डइन की एक रिपोर्ट से ज्ञात हुआ है कि वैश्विक फार्मास्यूटिकल्स और जैव प्रौद्योगिकी कार्यबल में 13.7 प्रतिशत योगदान के साथ कौन-सा देश उद्योग के लिए दूसरे सबसे बड़े बाजार के रूप में उभरा है ?
उत्तर - भारत |

8.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारतीय मुक्केबाजी के कोच गुरबख्श सिंह संधू तथा लोक प्रशासन, शिक्षा और प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया ?
उत्तर - डॉ बिंदेश्वर पाठक को |

9.किस राज्य सरकार ने दिव्यांगों को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया ?
उत्तर - बिहार सरकार ने |

10.किस भारतीय क्रिकेट खिलाडी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है ?
उत्तर - तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने |


11.किस बैडमिंटन खिलाड़ी ने बल्गेरियाई अंतर्राष्ट्रीय फ्यूचर सीरीज टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता ?
उत्तर - आरएमवी गुरुसाईदत्त |

12.अंतर्राष्ट्रीय विपदा न्यूनीकरण दिवस विश्वभर में 13 अक्टूबर को मनाया जाता है, इस वर्ष आईडीडीआर का विषय क्या है ?
उत्तर - ‘Home Safe Home: Reducing Exposure, Reducing Displacement’.

13.गुजरात सरकार ने हाल ही में किस पालिसी की घोषणा की है ?
उत्तर - गारमेंट्स एंड अपेरल पॉलिसी -2017 |

14.किस केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में आयोजित वाशिंगटन डीसी में जी -20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स (एफएमसीबीजी) की बैठक में भाग लिया ?
उत्तर - केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने |

15.हाल ही में किसने अपनी 85 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'मेडवाच' नामक एक अभिनव स्वास्थ्य मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया ?
उत्तर - भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने |

16.ग्लोबल हंगर इंडेक्स की जारी सूची में 119 देशों में से भारत किस स्थान पर है ?
उत्तर - 100वें |


17.द इकोनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सेफ़ सिटीज इंडेक्स 2017 में सबसे ऊपर कौन-सा शहर है ?
उत्तर - जापान का राजधानी शहर टोक्यो |

18.डीप लर्निंग प्लेटफार्म लॉन्च करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने किसके साथ समझौता किया ?
उत्तर - अमेज़ॅन का |

19.मशहूर ऑटोमोबाइल ब्रांड मर्सिडीज-बेंज द्वारा सहायता प्राप्त लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड ने किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है ?
उत्तर - युवराज सिंह को |

20.किस बैंक ने हाल ही में अपने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले (एमएसएमई) ग्राहकों को अल्पकालिक कार्यशील पूंजी मांग ऋण प्रदान करने के लिए एक नया उत्पाद पेश किया है ?
उत्तर - भारतीय स्टेट बैंक ने  |

21.अमेरिका स्थित फाइनटेक कंपनी मास्टरकार्ड ने किस देश में अपनी वैश्विक अनुसंधान और विकास शाखा मास्टरकार्ड प्रयोगशाला के शुभारंभ की घोषणा की है ?
उत्तर - भारत के पुणे में  |


22.उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख किस कम्पनी ने बजाज फिनसर्व के साथ साझेदारी में एक अनन्य OEM सह-ब्रांडेड कार्ड की शुरुआत की घोषणा की ?

उत्तर - एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने |


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box