-->

Jan 11, 2018

पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने - जाने पूरी जानकारी


पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने - जाने पूरी जानकारी
आज के युग में अधिकांश युवा वर्ग पुलिस विभाग में सम्मिलित होने का प्रयास करते है | पुलिस कि भर्ती हेतु तैयारी तो सभी करते है, परन्तु यह सफलता कुछ लोगो प्राप्त होती है | पुलिस इंस्पेक्टर को हिंदी में पुलिस निरीक्षक कहा जाता है | पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर पुलिस महानिदेशक तक रैंकिंग होती है |

यह  रैंकिंग समूहों में बनती हैं ,और प्रत्येक रैंक समूह पर जाने के लिए अलग अलग योग्यताओं का होना आवश्यक है | यदि आप पुलिस निरीक्षक बनना चाहते है, तो आपको इसकी तैयारी किस प्रकार करनी होगी, इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |


शारीरिक दक्षता
पुलिस विभाग में पुरुष और महिलाओं दोनों को चयनित का जाता है ,और दोनों के लिए शारीरिक दक्षता अलग-अलग होती है | इसके साथ ही पुलिस में आरक्षित श्रेणी के अनुसार अलग अलग शारीरिक दक्षता में छूट होती है |

सामान्य वर्ग हेतु शारीरिक दक्षता
1.पुरुष की छाती बिना फुलाए कम से कम 83cm होनी चाहिए ,और फुलाने के बाद छाती कम से कम 87cm तक होना चाहिए |

2.पुरुषों का कद कम से कम 165cm होना चाहिए तथा महिलाओ की लम्बाई 150cm तक होनी चाहिए |

3.पुरुष वर्ग को 5km दोड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी |

4.महिलाओ को 2.5km की दोड़ निश्चित समय 15 मिनट के अन्दर पूरी करनी होगी |


आरक्षित श्रेणी के लिए शारीरिक दक्षता
1.आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत पुरुष की छाती बिना फुलाए 81cm होना चाहिए और फूलने के बाद 85cm तक होना चाहिए |

2.आरक्षित वर्ग में पुरुष की लम्बाई कम से कम 160cm होना चाहिए |

3.महिलाओ की  लम्बाई 145cm होनी चाहिए |

पुलिस में भर्ती होने हेतु योग्यता
पुलिस विभाग में अलग-अलग पदों हेतु अलग-अलग योग्यता की आवश्यकता होती है | पुलिस बननें हेतु आपको 12वीं पास होना अनिवार्य है , तभी आप पुलिस की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है | इस परीक्षा में आर्ट्स,कॉमर्स और साइंस तीनो के छात्र सम्मिलित हो सकते है |


यदि आप कांस्टेबल हवलदार बनना चाहते है ,तो आप 12वी की परीक्षा देने के बात कांस्टेबल बन सकते है | इसके लिए आपको डिग्री या ग्रेजुएशन करने की आवश्यकता नहीं है | यदि आप पुलिस निरीक्षक बनना चाहते है ,तो इसके लिए आपको ग्रेजुएशन पूर्ण करना अनिवार्य है |


पुलिस निरीक्षक बनने हेतु परीक्षा
ग्रेजुएशन पूर्ण करने के पश्चात एंट्रेंस एग्जाम दे सकते है | इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद आप बड़े पोस्ट जैसे की आईपीएस, आईएस ऑफिसर बन सकते है | इसके अतिरिक्त आप एसपीएस के एग्जाम दे सकते है | इसके पश्चात आप चाहे तो एसएससी के एग्जाम कर भी पुलिस के विभिन्न पोस्ट में नियुक्त हो सकते है |

इस परीक्षा में जनरल नालेज , जनरल अवेयरनेस आदि से सम्बंधित सवाल पूछे जाते है ,जिसमे आपको 4 विकल्प मिलते है और आपको सही जवाब चुनना होता है | लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगें,और प्रत्येक प्रश्न0.60 अंक का होगा । प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 0.15 अंक की कटौती की जाएगी | परीक्षा का निर्धारित समय 90 मिनट होता है |


पुलिस निरीक्षक बनने हेतु तैयारी कैसे करें
1.अधिकांश अभ्यर्थी  लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात फिजिकल टेस्ट में असफल हो जाते हैं , इसलिए इस परीक्षा की तैयारी प्रतिदिन समय सारिणी के अनुसार करनी चाहिए |

2.इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु आपको लगभग 6 माह पूर्व से तैयारी प्रारंभ कर देना चाहिए | तैयारी हेतु मॉडल पेपर , तथा परीक्षापयोगी कितबों का प्रयोग करना आवश्यक होता है |

3.इसका पैटर्न संभावित प्रश्नो के अनुसार तैयार करना आवश्यक है |

4.परीक्षा की तैयारी हेतु किसी इंस्टिट्यूट या कोचिंग की सहायता आवश्यकतानुसार लेना आवश्यक है |

5.लिखित तैयारी के साथ फिजिकल तैयारी करना भी आवश्यक होता है | दौड़ तथा अन्य फिजिकल टेस्ट की नियमित तैयारी करनी चाहिए |

6.परीक्षा की तैयारी पूरे आत्मविश्वास के साथ करनी चाहिए तथा स्टडी पर फोकस बनाये रखें |


फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू क्लियर करे
परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात फिजिकल टेस्ट और साक्षात्कार हेतु बुलाया जाता है | यदि आप दोनों को पास कर लेते है ,तो  आपको पुलिस के पोस्ट पर नियुक्त किया जाता है ,और फिजिकल टेस्ट में आपको कई सारे एक्सरसाइज दौड़ और ट्रेनिंग करवाते है ,उन्हें आपको पास करना होता है, इसके पश्चात आपको पुलिस निरीक्षक के पद हेतु अलग अलग शहरो में नियुक्त कर दिया जाता है |


मित्रों, यहाँ हमनें आपको पुलिस निरीक्षक बननें के बारें में बताया | यदि इससे सम्बंधित आपके मन में कोई प्रश्न आ रहा है , तो कमेंट बाक्स के माध्यम से व्यक्त कर सकते है | हमें आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का इंतजार है |

ऐसे ही रोचक जानकरियाँ जानने के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box