-->

Oct 10, 2018

बिहार आंगनवाड़ी सेविका सैलरी (वर्तमान का मानदेय एवं वेतन वृद्धि)


बिहार आंगनवाड़ी सेविका सैलरी
भारत सरकार नें सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं का मानदेय में एक से डेढ़ गुना तक वृद्धि की है | जिससे उनका केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया गया अधिकतम वेतन 4500 रूपये हो जायेगा | केंद्र सरकार के अतिरिक्त इनके वेतन में राज्य सरकार सहयोग करती है, अथार्त आंगनवाड़ी सेविकाओं को जो भी वेतन प्रदान किया जाता है, उसमे राज्य सरकार और केंद्र सरकार का सहयोग रहता है | भारत सरकार नें सभी राज्य के लिए केंद्र सरकार की ओर 4500 रूपये निर्धारित कर दिया है | इसके पहले केंद्र सरकार अपनी ओर से 1500 रूपये मानदेय प्रदान करती थी | जिसको बहुत दिनों से बढ़ाने की मांग की जा रही थी | बिहार राज्य में आंगनवाड़ी सेविकाओं के मानदेय एवं  वेतन में कितनी वृद्धि हुई है ?  इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहे है |

आंगनवाड़ी सेविका का पूर्व वेतन मान
भारत सरकार इस वेतन वृद्धि से पहले सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं को 1500 (एक हजार पांच सौ ) रूपये प्रदान करती थी | इसके बाद राज्य सरकार अपनी तरफ से 2300 (दो हजार तीन सौ) रूपये प्रदान करती थी | इस प्रकार से आंगनवाड़ी सेविकाओं को कुल 3800 रूपये प्रदान किया जाता था |

  
आंगनवाड़ी सेविका का वर्तमान वेतन मान
भारत सरकार के वेतन वृद्धि के बाद कुछ राज्य सरकारों नें भी इनके वेतन में वृद्धि करने का निर्णय किया है, परन्तु अभी तक किन्हीं कारणों से शासनादेश लागू नहीं किया जा सका है | इस समय केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया गया मानदेय 4500 रूपये है, और राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया गया वेतन 2300 (दो हजार तीन सौ) रूपये है | इस प्रकार से कुल वेतन 4500 रु० + 2300 रु० = 6300 रु० (उत्तर प्रदेश) है | बिहार राज्य में यह वेतन 6000 रु० प्रदान किया जा रहा है | अथार्त राज्य सरकार द्वारा प्रदान  किया गया वेतन 1500 (एक हजार पांच सौ ) ही है |


नोट - प्रत्येक राज्य में राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला वेतन अलग रहता है |

यहाँ आपको हमनें बिहार आंगनवाड़ी सेविका को प्राप्त होनें वाले मानदेय के बारें में बतायायदि आपके मन में इससे सम्बंधित कोई प्रश्न आ रहा है, तो आप हमसे कमेंट बाक्स के माध्यम से पूछ सकते है | हमें आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया का इंतजार है |

ऐसे ही जानकारी जानने के लिए हमारें पोर्टल पर आप डेली विजिट करके इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा sarkarinaukricareer.in पोर्टल को सब्सक्राइब करें |

Read: क्या है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना

Read: जानिये PM मोदी द्वारा सरकारी योजनाएं !

Read: Latest Upcoming Sarkari Naukri

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box