UP (उत्तर प्रदेश सरकार) Holiday List
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने वर्ष 2019 के लिए सार्वजानिक अवकाश की सूची जारी की है, इसके आधार पर आप अगले वर्ष के लिए योजना का निर्माण कर सकते है, आप अपनी सुविधा के अनुसार इन अवकाश का प्रयोग किसी यात्रा के रूप में कर सकते है, सम्पूर्ण सूची का अध्ययन करने पर हमे कई अवकाश में तीन से चार दिन का लगातार प्राप्त हो रहे है, जिसका लाभ राज्य कर्मचारी प्राप्त कर सकते है, इसमें आप नए वर्ष में शिवरात्रि पर ज्योर्तिलिंग की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं | इस पेज पर UP (उत्तर प्रदेश सरकार) Holiday List 2019 सार्वजनिक अवकाश के विषय में बताया जा रहा है |
UP (उत्तर प्रदेश सरकार) Holiday List 2019 सार्वजनिक अवकाश
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जारी की गई सार्वजनिक अवकाश की सूची इस प्रकार है-
क्र०सं० | अवकाश | तिथि | दिन |
1 | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | शनिवार |
2 | महाशिवरात्रि | 4 मार्च | सोमवार |
3 | होलिका दहन | 20 मार्च | बुधवार |
4 | होली | 21 मार्च | बृहस्पतिवार |
5 | राम नवमी | 13 अप्रैल | शनिवार |
6 | डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती | 14 अप्रैल | रविवार |
7 | महावीर जयंती | 17 अप्रैल | बुधवार |
8 | गुड फ्राइडे | 19 अप्रैल | शुक्रवार |
9 | बुद्ध पूर्णिमा | 18 मई | शनिवार |
10 | ईद उल फितर | 5 जून | बुधवार |
11 | ईदुलजुहा | 12 अगस्त | सोमवार |
12 | स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन | 15 अगस्त | बृहस्पतिवार |
13 | जन्माष्टमी | 23 अगस्त | शुक्रवार |
14 | मोहर्रम | 10 सितम्बर | मंगलवार |
15 | महात्मा गांधी जयंती | 2 अक्तूबर | बुधवार |
16 | दशहरा (महानवमी) | 7 अक्तूबर | सोमवार |
17 | दशहरा (विजयदशमी) | 8 अक्तूबर | मंगलवार |
18 | दीपावली | 27 अक्तूबर | रविवार |
19 | गोवर्धन पूजा | 28 अक्तूबर | सोमवार |
20 | भैयादूज | 29 अक्तूबर | मंगलवार |
21 | बारावफात | 10 नवंबर | रविवार |
22 | गुरु नानक जयंती | 12 नवंबर | मंगलवार |
23 | क्रिसमस डे | 25 दिसंबर | बुधवार |
Read: UP School Holiday List Primary & Nursery
नए वर्ष 2019 की सूची में वर्ष 2018 के भांति ही सभी अवकाश को दोहराया गया है, इसमें किसी अन्य अवकाश को नहीं जोड़ा गया है, महापुरुषों की जयंतियों को निर्बंधित अवकाश में सम्मिलित किया गया है | राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पूरे वर्ष 23 सार्वजनिक अवकाश प्रदान किये गए |
वर्ष 2019 की अवकाश सूची में छ: त्यौहार शनिवार और रविवार के दिन होंगे | 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 13 अप्रैल को रामनवमी, 18 मई को बुद्ध पूर्णिमा शनिवार के दिन है तथा 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, 27 अक्तूबर को दीपावली और 10 नवंबर को बारावफात रविवार के दिन होंगे |
ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |
Read: Best Ways To Celebrate And Enjoy The Happy New Year
Advertisement
No comments:
Post a Comment
If you have any query, write in comment box