-->

Apr 27, 2019

Quick Current Affairs 27 April 2019 in Hindi

27 April Current Affairs 2019

1.हाल ही में किस पूर्व सेना प्रमुख को हिंद महासागरीय देश सेशल्स का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया ?
उत्तर- जरनल दलबीर सिंह सुहाग |

2.विश्व भर में बौद्धिक संपदा दिवस किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर- 26 अप्रैल |

3. 25 अप्रैल 2019 को सुप्रीम कोर्ट के किस मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय जांच समिति में जस्टिस इंदू मल्होत्रा को शामिल किया गया ?
उत्तर- रंजन गोगोई |


4.भारतीय निशानेबाजों मनु भाकर व सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कौन सा पदक जीता ?
उत्तर- स्वर्ण पदक |

5.भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने एशियन चैंपियनशिप के कितने  किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता ?
उत्तर- 52 किलोग्राम |

6. 26 अप्रैल 2019 को चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने किस परियोजना को लेकर ऋण जाल और क्षेत्रीय आधिपत्य जमाने जैसी वैश्विक चिंताओं को कम करने की कोशिश की?
उत्तर- बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना |


7.हाल ही में बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2019 किसने जीता ?
उत्तर- बेनी एंटनी |

8.हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय समूह ने फिलिस्तीनी प्राधिकरण को 100 मिलियन अमरीकी डालर प्रति माह देने का वादा किया ?
उत्तर- अरब संघ |

9.इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा के अनुसार वह गोलान हाइट्स में किनके नाम पर एक नए समुदाय का नामकरण करेंगे ?
उत्तर- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प |


10.भारत को कैंसर तैयारी सूचकांक 2019 में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ ?
उत्तर- 19वां |

11.सरकार के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जन धन खातों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर- 35.39 करोड़ |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |


Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box