-->

Apr 4, 2019

Quick Current Affairs 4 April 2019 in Hindi

4 April Current Affairs 2019

1.हाल ही में चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में राफेल डील पर किस भाषा में लिखी गई किताब 'नट्टई उलुक्कम राफेल' के लॉन्च पर प्रतिबन्ध लगा दिया ?
उत्तर- तमिल |

2.बीस वर्षो के शासन के बाद किस देश के राष्ट्रपति अब्दुल अज़ीज़ बूतेफ़्लीका ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया ?
उत्तर- अल्जीरिया |


3.गृह मंत्रालय ने वर्ष 2018 का दिल्ली का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन किसे घोषित किया ?
उत्तर- कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन |

4.संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के अनुसार  युद्ध, जलवायु आपदाओं जैसे कारणों से पैदा हुए खाद्य संकट के चलते पिछले वर्ष दुनिया के 53 देशों के लगभग  कितने करोड़ लोगों को घोर भुखमरी का सामना करना पड़ा ?
उत्तर- 11.13 करोड़ |

5.हाल ही में किस देश के कृषि विभाग ने बिल्लियों पर जानलेवा प्रयोग करने पर प्रतिबन्ध लगाया ?
उत्तर- अमेरिका |


6.किस देश ने सीआरपीएफ कैंप पर हमले के साजिशकर्ता निसार अहमद को भारत को सौंप दिया ?
उत्तर- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) |

7.हाल ही में सऊदी अरब की कौन सी कम्पनी विश्व की एक साल में सबसे अधिक आय करने वाली कम्पनी बन गई ?
उत्तर- सऊदी आरामको |


8.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में म्यांमार के लिए स्वतंत्र जांच प्रमुख के रूप में किसे चयनित किया ?
उत्तर- निकोलस कौमजियान |

9.हाल ही में सेना द्वारा सिंधु नदी पर 40 दिन में 260 फुट लंबा लोहे से निर्मित बनाये गए सस्पेंशन पुल को क्या नाम दिया गया ?
उत्तर- मैत्री ब्रिज |

10.गूगल इण्डिया के प्रमुख पद से अपने इस्तीफे की घोषणा करने वाले राजन आनंदन किस वेंचर कैपिटल कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक का पद संभालने जा रहे हैं
उत्तर- सिकोया कपिटल इण्डिया |


ऐसे ही डेली करंट अफेयर्स, आर्टिकल, प्रतियोगिता दर्पण मैगजीन, सामान्य ज्ञान दर्पण तथा नौकरी सम्बन्धी जानकारी के लिए हमारें sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | यदि आपको यह जानकारी  पसंद आयी हो , तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box