-->

Jan 2, 2016

कैसे बने Ideal Student - जाने इन बातो को

कैसे बने Ideal Student - जाने इन बातो को

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है कि एक Ideal Student कैसा होना चाहिए उसमे कौन - कौन से गुण का होना आवश्यक होता है | 

आज के समय में Ideal Student होने के गुण सभी स्टूडेंट में देखने को कम मिलते हैं ये गुण अब कुछ ही स्टूडेंट में दिखाई देते हैं | Ideal Student शुरुआत से ही जीवन में छोटी-छोटी उपलब्धिया हासिल करते आते है | उनमे  स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही होनहार होने का संकेत प्राप्त होने लगता है कि वे आने वाले समय का भविष्य हैं |


 कैसे होना चाहिए Ideal Student -
एक Ideal Student होना स्टूडेंट के लिए बहुत बड़ी बात होती है | शिक्षक कि नज़रो में तीन प्रकार के स्टूडेंट  होते हैं - एक एवरेज, एक होनहार स्टूडेंट और एक नालायक इन तीन श्रेणियों में आपको स्टूडेंट मिलेंगे | इन गुणों की पहचान से स्टूडेंट को देखकर ही पता लगाया जा सकता है कि वह स्टूडेंट किस श्रेणी से संबंधित है | 

तो अब हम बताएँगे कि सफल होने के लिए कैसे एक आइडियल स्टूडेंट बना जा सकता है | आइडियल स्टूडेंट बनने के कुछ गुण निम्न हम आपको यहाँ बता रहे हैं –

Positive Attitude -
किसी भी आइडियल स्टूडेंट के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है उसका attitude कि लोगो के प्रति उसका attitude कैसा है स्कूल , कॉलेज या क्लास में उसका behavior कैसा है | स्टूडेंट को यह सोचना चाहिए कि ऐसे कितने लोग है जो किन्ही करणो से पढ़ाई नही कर पाते है उन्हें ये मौका मिला है तो उसका पूरा लाभ ले और एक आइडियल स्टूडेंट बने | 

बहुत से ऐसे स्टूडेंट होते है जिन्हे बहुत कम सुविधाये मिलने पर भी वो सक्सेस होते है तो ऐसे स्टूडेंट से हमे मोटीवेट होना चाहिए | एक आइडियल स्टूडेंट को स्वयं से मोटीवेट होते रहना चाहिए | यदि motivate होने में समस्या आ रही है तो मोटिवेशनल बुक्स कि भी मदद ले सकते है या फिर अपने किसी शिक्षक की भी मदद ले सकते है |


Concentrate on Studies -
एक आइडियल स्टूडेंट का अपनी study के प्रति ध्यानरत रहना भी उसका प्रमुख गुण है इसलिए एक आइडियल स्टूडेंट बनने के लिए पढाई के प्रति concentration अवश्य ही बनाये रखे |लेक्चर  के समय  और  घर  पर  होम  वर्क  के समय जो  आप  पढ़  रहे  हो   उस  पर फोकस करना अति आवश्यक होता है | इन सभी concentration के अलावा महत्वपूर्ण है कि आप अपने गोल को भी ध्यान में रखना अत्यंत आवश्यक होता है |

Behavior -
किसी भी स्टूडेंट का भविष्य उसके behavior पर टिका होता है लोगो के प्रति उसका व्यवहार कैसा है |अपने से बड़ो का सम्मान करना आदर देना, अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहना ये गुण जिस भी स्टूडेंट के अंदर विधमान  होते है उसे आइडियल student कहना गलत नही होगा | इसलिए आइडियल स्टूडेंट के अंदर ये गुण होना चाहिए |


Self Confidence –
किसी भी व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम उसके अंदर आत्मविश्वास का होना अति आवश्यक होता है यदि किसी भी व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास की कमी है तो वह सफल हो ही नही सकता | स्टूडेंट में तो आत्मविश्वास का होना तो बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि आत्मविश्वास ही सफलता की पहली कुंजी है | इसलिए आइडियल स्टूडेंट बनने के लिए आत्मविश्वासी रहे |

Management -
स्टूडेंट के लिए महत्वपूर्ण होता है उसका प्रबंधन | उसने पढ़ाई के लिए कैसे प्रबंधन कर रखा है ? कैसे पढ़ाई करनी है ? शिक्षक से भी हम इस विषय पर बात करते है की सर पढ़ाई का routine बन नही पा रहा है कैसे करे पढ़ाई ? इसलिए प्रबंधन के लिए सबसे महत्व पूर्ण है समय सरणी यदि अपने प्रबंधन के लिए समय सारणी बना रखी है तो आपको कभी समस्या नही आएगी , क्योंकि समयसारणी में हम सुबह से लेकर शाम तक जो भी कार्य करना होता है उसका प्रबंधन समय सारणी से कर लेते है | 

जिसमे पढ़ने का , खेलने का , खाने का और अन्य कार्यो का समय निश्चित कर लेते है जिससे हमे प्रबंधन में सहायता मिलती है | आइडियल स्टूडेंट के लिए तो यह अत्यंत ही आवश्यक होता है |


Helping and Advising Others -
आइडियल स्टूडेंट के लिए सिर्फ यही ही महत्वपूर्ण नही होता है की वह अपनी पढ़ाई में ही पूर्ण रूप से लगा रहे और किसी से कोई मतलब न हो यदि ऐसा है तो वह पूर्ण रूप से आइडियल स्टूडेंट है ही नही | आइडियल स्टूडेंट के लिए दुसरो की मदद करना और सलाह देना तथा बड़े या अपने से experiences व्यक्ति से सलाह लेना भी होता है |

अब हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि आपको  इस article के माध्यम से ज्ञात हुआ होगा की एक ideal student कैसे बना जा सकता है | अगर आपके मन में भी कोई सवाल करियर सम्बन्धी है, तो आप अपने विचार हमसे साझा भी कर सकते हैं आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवालो को पूछ सकते हैं, आपकी सवालो, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें इंतज़ार रहेगा  | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूले |




Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box