-->

Jan 8, 2016

मै क्यों असफल हो रहा हूँ - जानिये 20 कारण

मै क्यों असफल हो रहा हूँ  - जानिये 20 कारण

आज के समय में बहुत कम ऐसे लोग है जो सफल हो पाते है, ज्यादातर लोग हमें ऐसे ही मिलतें है जो जिस लक्ष्य को पाना चाहते है उसको प्राप्त नहीं कर पाते| सभी के अंदर कुछ न कुछ पाने की कमी अवश्य ही रह जाती है | हम कुछ बातें बताने जा रहे जिनसे आपको पता चलेगा की आपको असफलता क्यों मिल रही है |

Read Also: प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कहाँ से और कैसे Start करे - जानिये Tips & Triks

बहुत से लोग तो अधिक मेहनत के बाद भी असफलता का सामना करते है | उन्हें तो ये भी नही पता चल पता है कि वह असफल क्यों हुए | इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से असफलता के कारण बताएंगे | जो 20 कारण आगे दिए गए है, अगर इन पर हम गहराई से ध्यान दे तो जरूर हमें सफलता प्राप्त होगी |

1.हानिकारक आनुवंशिक पृष्ठभूमि-
हमें कुछ ऐसे लोग मिलतें है जिनकी सोचने की शक्ति बहुत कम होती है वो जीवन में कभी आगे नही बढ़ पाते है | यदि आप ऐसे व्यक्तियों के समक्ष अपनी बड़ी सोच रखते है तो आपको वो गलत साबित करने की कोशिश करते है | असफलता और सफलता का प्रतिशत आपकी सोच पर निर्भर करता है |

2.औसत दर्जे से ऊपर उठने की महत्वाकांक्षा का आभाव-
जीवन में वहीँ लोग सफल होते है जो अपने कर्तव्य और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते है | जो व्यक्ति जीवन में सपने तो बड़े-बड़े देखते है परन्तु अपना जीवन आलस्य में बिताना चाहते है उदासीन होकर जीवन जीते है ऐसे व्यक्तियों को सफलता के बारें में सोचना ही बुद्धिमानी नही होगी |

3.अपर्याप्त शिक्षा-
शिक्षा का सही मतलब सिर्फ ये नही होता है कि हम बड़ी-बड़ी डिग्री ले लें और ज्ञान न हो हमारें अंदर तो ऐसी डिग्री का ही क्या फायदा | हमारे अंदर अगर qualification के बराबर ज्ञान है तो हम अवश्य ही सफल रहेंगे |

Read Also: किसी काम पर Focus कैसे करे : Tips & Trick

4.आत्म-अनुशासन की कमी-
आत्म-अनुशासन का सीधे मतलब खुद के आत्मनियंत्रण से है | खुद को अनुशासित रखना सबसे बड़ी क्रिया है | आपको यह याद रखना सबसे ज्यादा आवश्यक होता है कि आप अपनी जिंदगी खुद बदल सकते हो | आपके शीशे के सामने खड़े होने पर आपको सबसे अच्छा दोस्त तथा दुश्मन दोनों ही दिखाई देंगे | आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने नकारत्मक गुणों को त्याग दें |

5.बुरा स्वास्थ्य-
अपने कर्मो के साथ अपने स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक होता है | आप परिश्रम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें | यदि ध्यान नही रखते है तो कुछ समय बाद आपको इसका ज्यादा बड़ा भुगतान करना पड़ सकता है जो आपके लिए हानिकारक  होगा |

6.टालमटोल की आदतें-
टालमटोल की आदतें नही होनी चाहिए | यह सफलता के लिए एक बड़ी बीमारी है | जिसके अंदर ये आदत है वह सफल नही हो सकता है | किसी कार्य को करने के लिए हमें समय का इंतजार नहीं करना चाहिए , क्योंकि कोई ऐसा समय नहीं होता की पूरी परिस्थतियाँ हमारे अनुकूल हो |

Read Also: जीवन में सफलता चाहते है तो जरूर पढ़े 

7.लगन का आभाव-
अधिकांश लोग कार्य करने की जब शुरुआत करते है तब पूरे मन और लगन के साथ शुरू करते है क्या कुछ समय बाद वह कार्य उसी लगन के साथ कर पाते है , बिलकुल भी नहीं !!! असफलता का एक ये भी कारण ही की कार्य लगन से नहीं होता है |

8.निर्णय की उचित शक्ति का अभाव-
जो लोग सफल होना चाहते है वो तत्काल निर्णय लेते है | ज्यादातर उनके निर्णय सफल भी होते है ,और वो अपना निर्णय काफी समय में बदलते  है | जो लोग असफल होते है या तो वो निर्णय ही नहीं ले पाते या फिर देर से लेते है |

9.विवाह में गलत जीवन साथी का चुनाव-
गलत जीवन साथी का चुनाव भी एक असफलता का कारण बन सकती है यदि हमारा गृहस्थ जीवन अच्छा नहीं होगा तो हम अपने लक्ष्य पर फोकस ही नहीं कर पाएंगे और असफलता ही हाथ लगेगी |

10.उत्साह का अभाव-
उत्साह के  बिना कोई भी सफलता पाना मुमकिन ही नहीं है | उत्साह के अभाव में आप अपने अंदर कभी भी आत्म विश्वास नहीं ला सकते है | उत्साह वो भी संक्रामक हो, जिसमे यह नियत्रित रूप में होता है , उसका लोग सभी जगह सम्मान करते है |

11.प्रयास में एकाग्रता का प्रभाव-
जिस भी कार्य को करना शुरू करें उसमे पूर्ण रूप से एकाग्रता का परिचय दें | अपने आपको एक निश्चित लक्ष्य पर केंद्रित करें | तब आपको सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी |

Read Also: जल्दी अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे - जानिये तरीके

12.असंयम-
असंयम सबसे खतरनाक बीमारी है जो हमें लक्ष्य की और कभी ध्यान केंद्रित ही नहीं होने देती है | इनमें जैसे-भोजन, मदिरा या अन्य कोई गलत लत जिसका आप शिकार हो जाएँ | ये असफलता का बड़ा कारण है |

13.असहिष्णुता-
इसका सीधा अर्थ है कि आप कुछ नया नहीं सीखते है | आपने नए विचारो को ग्रहण करना बंद कर दिया है , बंद दिमाग वाला व्यक्ति अपवाद स्वरूप ही आगे बढ़ सकता है | आज के समय में वो भी मुश्किल है | दूसरो के विचारो का सम्मान न करना, किसी और की बात को न मानना हमेशा लोगो का किसी भी बात को लेके विरोध प्रकट करना|

14.अति सावधानी -
किसी भी कार्य को करने लिए हमें बहुत सावधानी बरतनी चाहिए | उस व्यक्ति को तो बिलकुल भी नहीं लेता वह भी सफल नहीं होता है | हमें जोखिम तो लेना चाहिए परन्तु उसमें सावधानी पर भी ध्यान देना आवश्यक होता है |

15.जान बूझकर की गई बेईमानी -
बेईमानी एक बहुत बड़ी समस्या है हमें सफलता के लिए बेईमानी का रास्ता चुनना गलत होता है क्योंकि बेईमान लोगो की कही भी इज्जत नहीं होती है | और उन्हें उस बेईमानी का खामियाजा भुगतना पड़ता है |

Read Also: कैसे बने कामयाब इंसान - जानिये ये बाते

16.घमंड और अहंकार-
घमंड और अहंकार ये गुण सफलता के सबसे बड़े दुश्मन है ये गुण लोगो से दूरी बढातें है और असफलता का प्रमुख कारण भी बनते है |

17.फिजूल खर्ची की आदत -
फिजूलखर्ची की आदत व्यक्ति को हमेशा कमजोर बनाती है हम जब फिजूलखर्ची बंद कर देंगे तभी हम विकसित हो सकते है | हमारें अंदर विश्वास तभी बढ़ेगा जब हम धन से भी मजबूत होंगे |

18.अंध विश्वास और पूर्वाग्रह-
अंध विश्वास एक ऐसी बीमारी हो जो लोगो को आलसी बनाती है कार्य करने से रोकती है | अंध विश्वास और पूर्वाग्रहों के चक्कर में हम सही निर्णय नहीं ले पातें है | जिससे हमें असफलता ही प्राप्त होती है | इसलिए अंधवश्वासी कभी न बनें |

19.नकरात्मक व्यक्तित्व -
हमारा नकारात्मक व्यक्तित्व हमें हमेशा पीछे रखता है असफलता का ये भी एक प्रमुख कारण  होता है | सफलता हमेशा शक्ति के प्रयोग के द्वारा ही आती है | ऐसा व्यक्तित्व हमें लोगो से दूरियां भी बढ़ाता है |

20.जीवन में अच्छी तरह परिभाषित लक्ष्य का आभाव-
जब तक आपको ये नही पता होगा कि आपको जाना कहा है तब तक आप अपने आपको भटकता हुआ ही पाएंगे | हमनें बहुतों को पाया जिनका कोई लक्ष्य ही नही है व्यर्थ कि मेहनत कर रहे है | बिना लक्ष्य के यदि मेहनत कर रहे है तो असफलता ही मिलेगी |

दोस्तों इस तरह हमने इस आर्टिकल के माध्यम से जाना की हमें असफलता क्यों मिलती है ? हमारें अंदर क्या कमियां है ? आपको भी आपकी  असफलता के कारण अवश्य ही समझ में आएं होंगे | 

 यदि अभी भी आपके मन में करियर से रिलेटेड कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपने सवालों को पूछ सकते हैं, आपके सवालों, प्रतिक्रिया और सुझाव का हमें हमेशा इंतज़ार रहेगा | अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज को like करना न भूलें |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box