-->

Apr 24, 2017

Current Affairs 24 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)


Current Affairs 24 Apr 2017 - Read in Hindi PDF Download (करंट अफेयर्स)

1.हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार डायनासोर की पहली प्रजातियों को किस जानवर जैसा दिखने वाला बताया गया है ?
उत्तर - मगरमच्छ |

2.किस देश ने प्रसिद्ध 457-वीजा कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा की ?
उत्तर - ऑस्ट्रेलिया |

3.किस प्रसिद्ध इतिहासकार को डा पदुरु गुरुराज भट्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
उत्तर - ए वी नरसिम्हा मूर्ति |

4.गूगल ने अपने किस उत्पाद का नया संस्करण प्रस्तुत किया ?
उत्तर - गूगल अर्थ |

5.रॉ के किस पूर्व निर्देशक एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल का हाल ही में निधन हो गया ?
उत्तर - गिरीशचंद्र सक्सेना |

6.किस राज्य में हाल ही में बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू की गई ?
उत्तर - हिमाचल प्रदेश |


7.कहाँ पर कवचित कोर केंद्र एवं स्कूल को 'राष्ट्रपति चिन्ह' प्रदान किया गया ?
उत्तर - अहमदनगर |

8.उच्च न्यायलय के किस पूर्व न्यायधीश को पुलिस शिकायत प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया ?
उत्तर - एम् एस चौहान |

9.संयुक्त सचिव के नीचे के पदों पर नियुक्ति हेतु किसकी स्वीकृति की आवश्यकता होगी ?
उत्तर - मंत्रिमंडल |

10.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य के बाजीपुरा में पशु चारा संयंत्र का उद्घाटन किया ?
उत्तर - गुजरात |

11.किस राज्य की सरकार ने राज्य में पूर्व सर्कस कलाकारों को पेंसन देने का निर्णय  लिया ?
उत्तर - केरल |

12.किस राज्य की सरकार ने बाड़मेर रिफाइनरी हेतु एचपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया ?
उत्तर - राजस्थान |


13.कम्प्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम स्थापित करने का निर्णय किस संस्था ने लिया ?
उत्तर - आरबीआई |

14.क्रिस गेल ने t20 में कितने रन बनाने वाले एक मात्र बल्लेबाज़ बने ?
उत्तर - 10000 रन |

15.सौरव गांगुली और किस खिलाडी को चैंपियंस ट्रॉफी में कमेंटेटरों की सूची में शामिल किया गया ?
उत्तर - रिकी पोंटिंग |

16.नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की कौन सी बैठक 23 अप्रैल 2017 को नई दिल्ली में आयोजित हुई जिसमें देश के आर्थिक विकास को तेज गति देने के लिए एक “15-वर्षीय विज़न दस्तावेज” के पूर्ववर्ती स्वरूप को जारी किया गया?
उत्तर - तीसरी |

17.वित्तीय वर्ष 2017-18 में सार्वजनिक क्षेत्र के किस उपक्रम में केन्द्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी का विनिवेश अप्रैल 2017 के दौरान किया जिससे यह इस वित्तीय वर्ष में विनिवेशित होने वाला पहला सार्वजनिक उपक्रम बन गया?
उत्तर - नेशनल एल्यूमीनियम कम्पनी लिमिटेड (नाल्को) |


18.भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अप्रैल 2017 में दिए अपने आदेश में पति से अलग हो चुकी महिला के गुजारा-भत्ते के लिए कितनी राशि को “सही एवं न्यायचित” निर्वाह-राशि करार दिया है?
उत्तर - शुद्ध वेतन का 25% |

19.नेपाल  की 6 मधेशी पार्टियों ने आगामी मई के दौरान होने वाले स्थानीय चुनावों के लिए 20 अप्रैल 2017 को एक नए संयुक्त गठबंधन दल का गठन किया। इस दल का नाम क्या रखा गया है?
उत्तर - ‘’राष्ट्रीय जनता पार्टी”  |

20.कौन-सा वैश्विक संघठन 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के सम्मान में विशेष डाक टिकट जारी करेगा ?
उत्तर - संयुक्त राष्ट्र |

21.रेलवे के नए वित्त आयुक्त (FC) किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर - बी.एन. महापात्र |

22.सायरा बानो के साथ किस अभिनेता को राजकपूर अवार्ड से सम्मानित किया गया ?
उत्तर - जैकी शराफ |



Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box