-->

Apr 15, 2016

देश के जाने माने पॉलिटेक्निक Colleges की सूची


देश के जाने माने पॉलिटेक्निक Colleges की सूची
दोस्तों, बहुत से स्टूडेंट्स का इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने तथा अन्य कुछ कोर्स
को करने हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्राप्त करना चाहते है | 10वीं-12वीं के बाद टेक्निकल कोर्स में प्रवेश पाने हेतु छात्र के पास पॉलिटेक्निक सबसे सही विकल्प हो सकता है। आज के समय में जॉब मार्केट में पॉलिटेक्निक से जुड़े छात्रों की अधिक से अधिक डिमांड है। आइए जानते हैं, पॉलिटेक्निक में कैसे एडमिशन लिया जा सकता है और क्या हैं इसके फायदे?

बोर्ड परीक्षाएं खत्म होते ही प्रत्येक वर्ष हजारों स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र को चुनने का सपना देखते हैं, परन्तु कई स्टूडेंट्स अधिक शिक्षा शुल्क और अच्छे मा‌र्क्स न प्राप्त करने के करने कारण बड़े संस्थानों में इंजीनियरिंग हेतु प्रवेश लेने में असफल रहते है। इस तरह के छात्रों के लिए पॉलिटेक्निक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स को तकनीकी और व्यावसायिक कोर्स का मौका प्राप्त होता है। इन कोर्सो को करने के बाद इनकी मदद से स्वयं के द्वारा व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते है या फिर किसी सेक्टर में या कम्पनी में नौकरी भी कर सकते है |


प्रवेश प्राप्ति हेतु योग्यता-

इन संस्थानों में प्रवेश प्राप्ति हेतु योग्यता 10वीं , 12वीं तथा कुछ कोर्सेज के लिए स्नातक की भी मांग की जाती है | योग्यता नुसार कोर्स को चुनकर ही फार्म हेतु आवेदन करते है |इसको करने के पश्चात  स्टूडेंट्स भविष्य में बीटेक परीक्षा में भी शामिल हो सकते हैं। जिसमे उन्हें तीन साल के कोर्स के बाद डिग्री भी प्राप्त हो जाती है। 10वीं पास स्टूडेंट्स को राज्य स्तर पर कई संस्थान मेरिट के आधार पर तथा कई राज्य संस्थाएं कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित करती हैं। इसके अलावा यह कोर्स करने के पश्चात इंजीनियरिंग कॉलेजों छात्रों को लैटरल एंट्री के अंतर्गत प्रवेश दिया जाता है।


पॉलिटेक्निक सम्बन्धी कोर्सेज-

इसमें शिक्षण हेतु कुछ इस प्रकार से इसके अंतर्गत कोर्सो में प्रवेश दिया जाता है जिनके नाम कुछ इस प्रकार दिए गए -मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, अप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इंस्ट्रूमेंटेशन, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी,माइनिंग इंजीनियरिंग, मेटलॉर्जिकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग इन प्लास्टिक ऐंड पॉलिमर्स, पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग, लेटर टेक्नोलॉजी, प्रिटिंग टेक्नोलॉजी, फुटवियर टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर कोर्सेज, एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियरिंग, मास कम्युनिकेशन, इंटीरियर डिजाइनिंग, होटल मैनेजमेंट, कॉमर्शियल ऐंड फाइन आर्ट, मास कम्युनिकेशन, इंटीरियर डिजाइन, ऑफिस मैनेजमेंट ऐंड कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन, कम्प्यूटर साइंस आदि।


देश के जाने माने पॉलिटेक्निक Colleges की सूची-

देश के जाने माने पॉलिटेक्निक Colleges के नाम कुछ इस प्रकार है जिनमे प्रवेश पाकर आप बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने में कामयाबी पा सकेंगे | देश के प्रसिद्ध  पॉलिटेक्निक Colleges की सूची इस प्रकार है –

Sn. No.
        Polytechnic Colleges
          City
        1.
Government Polytechnic , Mumbai
           Mumbai
        2.
S H Jondhale Polytechnic
           Thane
        3.
V.P.M.'s Polytechnic
           Thane
        4.
Vivekanand Education Society's Polytechnic        
           Mumbai

       5.
Adesh Polytechnic College
            Muktsar
       6.
Anjuman Polytechnic
            Nagpur
       7.
Agnel Polytechnic
         Navi Mumbai
       8.
Chhotu Ram Polytechnic
            Rohtak
       9.
Adhiparasakthi Polytechnic College
          Kanchipuram
      10.
MEI Polytechnic
            Bangalore
      11.
Government Polytechnic
            Pune
      12.
Ananda Marga Polytechnic
            Kolar
      13.
Seth Jai Parkash Polytechnic
        Yamunanagar
      14.
A.A.N.M & V.V.R.S.R Polytechnic
            Krishna
      15.
            AL- Huda Polytechnic  
           Nellore
     16.
           Andhra Polytechnic       
          Kakinada
     17.
           Bongaigaon Polytechnic
          Bongaigaon
     18.
           Bapatla Polytechnic College      
             Guntu
     19.  
Col D.S. Raju Polytechnic
        Poduru
     20.
Government Polytechnic
      Thakatpur
     21.
Government Polytechnic College
         Bijapur
     22.
Government Polytechnic College
       Ambikapur
     23.
Government Polytechnic
         Raigarh
     24.
APC Roy Polytechnic
         Kolkata
     25.
Government Polytechnic Miraj
        Sangli
     26.
Government Women Polytechnic College
        Bhopal
     27.
Kalinga Polytechnic Bhubaneswar
       Bhubaneswar
     28.
Government Womens Polytechnic
          Patna
     29.
Yamuna Polytechnic for Engineering
       Yamunanagar
     30.
T. B. Girwalkar Polytechnic
        Ambajogai


दोस्तों, आपके इंजीनियरिंग या अन्य व्यवसायिक कोर्सेज करने के लिए अब आपको दी गई देश के जाने माने पॉलिटेक्निक Colleges की सूची के माध्यम से आपको कॉलेज का चयन करने में आसानी होगी | अब आप इस आर्टिकल की मदद से  पॉलिटेक्निक Colleges की जानकारी के द्वारा प्रवेश प्राप्त करने में अवश्य सफल होंगे | यदि अभी भी आपके मन में करियर से रिलेटेड प्रश्न या विचार मन में आ रहा है तो कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर पूछें | आपके द्वारा की गई प्रतिक्रिया का हमें इंतजार है |

यदि आप इस तरह की और अनेको जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे sarkarinaukricareer.in पोर्टल पर लॉगिन करके प्राप्त करें | जहाँ पर आपको डेली करंट अफेयर , आर्टिकल , नौकरी सम्बन्धी तथा करियर से संबंधित अन्य जानकारियाँ भी उपलब्ध है |


यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें |



           
           

            

Advertisement


No comments:

Post a Comment

If you have any query, Write in Comment Box